461 km की रेंज से लैस MG ZS EV 2022 इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

MG ZS EV 2022 को Excite और Exclusive ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 25.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • 0-100 kmph की स्पीड 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है 2022 MG ZS EV
  • इसका पावरट्रेन कार को 174 bhp की पावर देने में सक्षम है
  • 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है इलेक्ट्रिक कार की कीमत

MG ZS EV 2022 की एक्स-शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये से शुरू होती है

MG Motor ने भारत में ZS EV का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। भारत में ZS EV इलेक्ट्रिक कार को 2020 में लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी ने इस कार के नए मॉडल को बेहतर फीचर्स और लॉन्ग रेंज के साथ लॉन्च किया है। नई MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार (Latest electric car in India) सिंगल चार्ज में 461 किलोमीटर चल सकती है। कंपनी का दावा है कि कार 0-100 kmph की स्पीड 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। कार के बाहरी और अंदरूनी डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 
 

MG ZS EV 2022 price in India, booking details

MG ZS EV 2022 को Excite और Exclusive ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 25.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि कार का एक्साइट वेरिएंट इस साल जुलाई से उपलब्ध होगा, जबकि एक्सक्लूसिव वेरिएंट अभी बुकिंग के लिए उपलब्ध है। बता दें, नए मॉडल की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा है। पिछली ZS EV को भारत में 19.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

MG ZS EV 2022 specifications, features

2022 MG ZS EV के बाहरी बदलावों की बात करें, तो नए मॉडल की फ्रंट ग्रिल अब बिल्कुल अलग मिलती है। चार्जिंग सॉकेट की जगह को भी बदल दिया गया है। पहले सॉकेट MG लोगो के पीछे था, लेकिन अब उसके बगल में फिट किया गया है। नए मॉडल के अलॉय व्हील भी अलग डिज़ाइन के साथ आते हैं। टेल-लाइट डिज़ाइन को भी बदला गया है। इंटीरियर में भी कुछ बदलाव हैं। इन्ट्रूमेंट क्लस्टर को बदला गया है। नए मॉडल में रियर सीट पर भी आर्मरेस्ट मिलता है। इसके अलावा रियर AC वेंट के साथ सेंटर हेडरेस्ट भी शामिल है।

2022 MG ZS EV पहले की तरह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है। यह पावरट्रेन कार को 174 bhp की पावर देता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में कार की अनुमानित रेंज 461 किमी होगी। बता दें, पिछले मॉडल में रेंज 419 किमी थी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इलेक्ट्रिक कार 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है।

MG ZS EV में नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो पुराने 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की जगह लेता है। इसमें  पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, छह एयरबैग, हिल स्टार्ट/डिसेंट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  3. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  4. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  5. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  6. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  8. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  9. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  10. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.