सिंगल चार्ज में 300 km रेंज देने वाली अपकमिंग MG मिनी कार दिखेगी कुछ ऐसी, जानें कब होगी लॉन्च?

इंडोनेशिया में यह कार दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध होगी। Wuling Air EV का स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 200 km की रेंज देने का दावा करता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 300 km की रेंज का दावा करता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • नई MG इलेक्ट्रिक कार भारत में 2023 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकती है
  • 200 km और 300 km के रेंज ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है यह इलेक्ट्रिक कार
  • Tata X-Press T EV और Tata Tigor EV को टक्कर दे सकती है नई MG कार

नई MG इलेक्ट्रिक कार को Auto Expo 2023 में भी दिखाया जा सकता है

GM की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच Wuling ने इस साल जून में इंडोनेशिया में Air EV माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार की घोषणा की थी, जिसे अब देश में लॉन्च कर दिया गया है। Wuling द्वारा अधिकृत ब्रांड MG Motor इस कार को कथित तौर पर भारत में रीबैज कर लॉन्च करने की तैयारी में है। MG की एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को गुजरात में रोड टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि यह Wuling Air EV ही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस कार को 2023 में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Autocar India के अनुसार, MG Motor India अपनी अपकमिंग माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2023 की पहली छमाही में लॉन्च करेगी। इसके अलावा, यह भी अनुमान लगाया गया है कि नई MG इलेक्ट्रिक कार को जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) में भी दिखाया जाएगा। क्योंकि MG India भारत में पहले से Wuling Almaz को MG Hector के नाम से बेचती आ रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि इंडोनेशिया में लॉन्च Wuling Air EV को भारत में MG के बैज के साथ लाया जाएगा।
Advertisement

यदि ऐसा होता है,  तो अब हमें इस अपकमिंग MG माइक्रो इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में काफी कुछ पता है। जैसा कि Wuling Air EV की आधिकारिक तस्वीरों में देखा जा सकता है, भारत में आने वाली छोटी MG EV के इंटीरियर में ड्यूल-टोन सेट-अप हो सकता है। इंटीरियर का मुख्य आकर्षण ट्विन 10.25-इंच की स्क्रीन है। इसमें क्षैतिज रूप से फिट AC वेंट स्क्रीन के ठीक नीचे रखे गए हैं, जिसमें HVAC कंट्रोल के लिए तीन गोल नॉब हैं।
 

Wuling Air EV launched in Indonesia

स्टीयरिंग व्हील एक दो-स्पोक यूनिट है, जिसमें कई कंट्रोल्स हैं। इनमें ऑडियो और नेविगेशन के लिए कंट्रोल्स हैं, साथ ही इंफोटेनमेंट के लिए वॉयस कमांड बटन भी फिट किए गए हैं। इसमें फ्रंट में ड्राइवर और पेसेंजर सीट के बीच में सेंटर कॉन्सोल भी है, जिसमें रोटेशन वाला गीयर सेलेक्टर नॉब है। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो व्हील होल्डिंग जैसे फीचर्स के लिए भी कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें पावर विंडो स्विच भी शामिल हैं।
Advertisement
 

Wuling Air EV launched in Indonesia

इंडोनेशिया में यह कार दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध होगी। Wuling Air EV का स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 200 km की रेंज देने का दावा करता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 300 km की रेंज का दावा करता है। यदि भारत में भी यह कार इन्हीं ऑप्शन के साथ आती है, तो यह Tata X-Press T EV और Tata Tigor EV को टक्कर देगी, जिनकी रेंज क्रमश: 165 km और 306 km है।

Autocar India ने अपने सूत्रों का हावाला देते हुए जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए वूलिंग एयर ईवी सिंगल मोटर सेट-अप के साथ आती है, जो दो पावर ऑप्शन से लैस है - 30kW और 50kW, और इसमें लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी पैक मिलता है। पब्लिकेशन का दावा है कि भारत में इस ईवी को Tata AutoComp से स्थानीय रूप से सोर्स किए गए बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.