MG Motor की Hector और Gloster के लिए नए साल में चुकाना होगा ज्यादा प्राइस

कंपनी के पोर्टफोलियो में Hector, Hector Plus, Astor और Gloster SUV के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स Comet EV और ZS EV शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 16:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने यह नहीं बताया है कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी
  • यह अपने कस्टमर्स के लिए इस वर्ष के अंत में स्पेशल ऑफर्स पेश करेगी
  • इसकी जल्द ही दूसरा प्लांट शुरू करने की योजना है

कंपनी की Comet EV देश में बिकने वाली सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है

कुछ वर्ष पहले देश में बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने नए साल की शुरुआत से अपने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Hector, Hector Plus, Astor और Gloster SUV के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स Comet EV और ZS EV शामिल हैं। 

MG Motor ने बताया कि प्रोडक्शन की कॉस्ट बढ़ने की वजह से व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाना जरूरी है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। यह अपने कस्टमर्स के लिए इस वर्ष के अंत में स्पेशल ऑफर्स पेश करेगी जिससे प्राइसेज बढ़ने का भार कम हो सकेगा। इससे पहले Maruti Suzuki, Honda Cars और Tata Motors ने भी अगले वर्ष की शुरुआत से व्हीकल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की जानकारी दी थी। कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUV Hector का मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos और Maruti Suzuki की Grand Vitara से होता है। इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में MG Motor ने Hector और Hector Plus को नए फ्रंट डिजाइन के साथ रीलॉन्च किया था। इसमें 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलती है। 
Advertisement

हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ था। Hector 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ है। इसमें छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प हैं। कंपनी की ZS EV की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कुछ महीने पहले इसके लिए EV राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म BluSmart Mobility से 500 यूनिट का ऑर्डर मिला था। BluSmart Mobility के दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु के बेडे़ में इस इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जाएगा। 

कंपनी की Comet EV देश में बिकने वाली सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले सप्ताह JSW Group ने MG Motor की देश की यूनिट में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। यह हिस्सेदारी कंपनी पर कंट्रोल रखने वाली चीन की SAIC से खरीदी गई है। हालांकि, इस डील की वैल्यू का खुलासा नहीं किया गया है। इससे MG Motor को एक्सपैंशन करने में आसानी हो सकती है। इसकी जल्द ही दूसरा प्लांट शुरू करने की योजना है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.