MG Motor की Hector, Gloster और Astor SUV हुई महंगी, जानें नए प्राइस

MG Motor ने कुछ महीने पहले Hector SUV का नया वर्जन लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मई 2023 19:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कुछ महीने पहले Hector SUV का नया वर्जन लॉन्च किया था
  • Hector SUV का प्राइस सबसे अधिक 61,000 रुपये तक बढ़ाया है
  • कंपनी ने अपनी सबसे बड़ी SUV Gloster की कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ाई है

कंपनी की Hector SUV का टॉप वेरिएंट 22.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ वर्ष पहले एंट्री करने वाली MG Motor ने अपनी Hector, Gloster और Astor SUV के प्राइसेज बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने कुछ महीने पहले Hector SUV का नया वर्जन लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। इन SUV के प्राइसेज में 61,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है।  

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Hector SUV का प्राइस सबसे अधिक 61,000 रुपये तक बढ़ाया है। इसका प्राइस 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। इसके डीजल वेरिएंट्स के प्राइस में अधिक बढ़ोतरी हुई है। Hector SUV का टॉप वेरिएंट 22.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा। कंपनी ने इसका एक नया Shine वेरिएंट भी पेश किया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उपलब्ध है। इसका प्राइस 16.34 लाख रुपये से 18.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपनी सबसे बड़ी SUV Gloster के प्राइस  60,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है। इसके 2 WD वर्जन का प्राइस सबसे अधिक बढ़ा है। हालांकि, कंपनी ने 4 WD वर्जन के प्राइसेज में बदलाव नहीं किया है। MG Gloster का प्राइस 38.08 लाख रुपये से 39.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगा। 
Advertisement

ADAS फीचर के सथ लॉन्च की गई देश की पहली कॉम्पैक्ट SUV MG Astor के प्राइस में 41,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 10.82 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगा। पिछले महीने MG Motor ने Comet EV को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू हो गई है। यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। इसे बुक कराने के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि यह शुरुआती प्राइस 5,000 बुकिंग्स के लिए है। 

Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.