स्पेशल ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ MG Hector का Blackstorm एडिशन, ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक

MG Hector Blackstorm एडिशन की भारत में शुरुआती कीमत 21.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें डीजल-MT 6-सीटर वेरिएंट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 20:38 IST
ख़ास बातें
  • MG Hector Blackstorm एडिशन की कीमत 21.25 लाख रुपये से शुरू होती है
  • इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • लुक में बदलाव के अलावा, अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है
MG Motor India ने भारत में Hector Blackstorm एडिशन रेंज लॉन्च की। यह एडिशन इससे पहले MG Astor और Gloster को भी मिल चुका है। इसका मुख्य आकर्षण डार्क ब्लैक कलर का एक्सटीरियर और इंटीरियर है। नए पेंट जॉब के साथ-साथ इसमें गन-मेटल फिनिश वाली फ्रंट ग्रिल शामिल की गई है, जिसके चारों ओर रेड एक्सेंट जोड़ा गया है। टेललाइट्स को भी स्मोक्ड शेड दिया गया है और साथ ही 18-इंच अलॉय व्हील में रेड ब्रेक कैलिपर्स को शामिल किया गया है। इंटीरियर को भी ब्लैक रंग से रंगा गया है। लुक्स के अलावा, पावरट्रेन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं मिलता है। 

MG Hector Blackstorm एडिशन की भारत में शुरुआती कीमत 21.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें डीजल-MT 6-सीटर वेरिएंट मिलता है। टॉप-स्पेक्स मॉडल की कीमत 22.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इच्छुक ग्राहक एसयूवी को ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। SUV के इस एडिशन को भी 5, 6 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। वेरिएंट के आधार पर, मूल ट्रिम्स से ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमतें 25,000 रुपये अधिक है।
Advertisement

नए एडिशन के डिजाइन से शुरुआत करें, तो Hector Blackstorm में स्टाररी-ब्लैक एक्सटीरियर पेंट जॉब मिलती है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने इसमें गन-मेटल फिनिश वाली फ्रंट ग्रिल, ब्लैक हेडलैंप बेजल्स, स्मोक्ड टेललाइट्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ ब्लैक-आउट 18-इंच अलॉय व्हील और रेड हाइलाइट्स के साथ ब्लैक ORVMs शामिल किए हैं। वहीं, अंदर की ओर सेंटर कंसोल, एसी वेंट, डोर ट्रिम्स और स्टीयरिंग व्हील पर गनमेटल एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक लेआउट मिलता है। सीटों में ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है।

इसमें 14.0 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Apple Carplay व Android Auto सपोर्ट करता है। इसमें कनेक्टेड कार टेक के साथ 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कंपनी ने इन ट्रिम्स में 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट रखी है। कुछ अन्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, छह एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम (ADAS) शामिल हैं।
Advertisement

जो नहीं बदला है, वो है इसका पावरट्रेन। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें से पेट्रोल इंजन 143hp, 250Nm पैदा करता है, जबकि डीजल इंजन 170hp, 350Nm जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल इंजन केवल CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है और डीजल में केवल 6-स्पीड मैनुअल मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.