Layoffs 2026: Meta का यू-टर्न! बंद किया मेटावर्स, 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

Meta Platforms ने 2026 की शुरुआत Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी के साथ की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Reality Labs में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी
  • Meta का मेटावर्स से हटकर वियरेबल्स पर नया फोकस
  • VR गेम स्टूडियोज बंद, निवेश रणनीति में बड़ा बदलाव

Reality Labs में छंटनी के बाद Meta का फोकस वियरेबल्स और AI पर

Photo Credit: Reuters

Meta ने 2026 की शुरुआत एक बड़े स्ट्रैटेजिक बदलाव के साथ की है। कंपनी ने बुधवार, 14 जनवरी को अपने Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया। यह कटौती डिविजन की कुल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। इस फैसले को Meta के “metaverse-first” विजन से धीरे-धीरे पीछे हटने और नए फोकस एरिया पर निवेश बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक, यह छंटनी लागत को कंट्रोल करने और संसाधनों को नए सेगमेंट में शिफ्ट करने की प्लानिंग का हिस्सा है। Meta के एक स्पोक्सपर्सन ने ब्लूमबर्ग से कहा कि इन कटौतियों से होने वाली बचत को 2026 में वियरेबल्स बिजनेस की ग्रोथ में दोबारा निवेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि पिछले महीने ही कंपनी मेटावर्स से कुछ निवेश हटाकर वियरेबल्स की ओर शिफ्ट करने की बात कह चुकी थी।

Advertisement

Reality Labs डिविजन की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी, जब Facebook ने खुद को रीब्रांड कर Meta नाम अपनाया था। उस वक्त मेटावर्स को कंपनी का फ्यूचर विजन बताया गया था और कोविड महामारी के दौरान इस कॉन्सेप्ट को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Reality Labs तब से अब तक 70 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान झेल चुका है, जिसके बाद कंपनी पर इस बिजनेस को लेकर दबाव लगातार बढ़ता गया।

ताजा छंटनी को Meta के निवेश फोकस में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। कंपनी अब वर्चुअल रियलिटी की बजाय AI-पावर्ड वियरेबल्स और मोबाइल इंटीग्रेशन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। एक इंटरनल मेमो (via CNBC TV18) में Meta के CTO एंड्रयू बोसवर्थ ने कहा है कि कंपनी मेटावर्स स्ट्रैटेजी को ज्यादा सस्टेनेबल बनाने के लिए VR इन्वेस्टमेंट को ट्रिम कर रही है और मोबाइल डिवाइसेज की ओर झुकाव बढ़ा रही है।

इस री-स्ट्रक्चरिंग का सबसे ज्यादा असर Meta के गेमिंग प्लान्स पर पड़ा है। कंपनी ने Armature, Sanzaru और Twisted Pixel जैसे कई VR गेम स्टूडियोज को तुरंत बंद करने का फैसला किया है। वहीं VR फिटनेस ऐप Supernatural के मौजूदा फीचर्स को सपोर्ट किया जाएगा, लेकिन नए कंटेंट और फीचर्स का डेवलपमेंट फिलहाल रोक दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.