Instagram, Facebook चलाने वाली Meta पर Porn फिल्में चुराने का आरोप, अब कंपनी ने दिया जवाब

शुरुआत में यह मामला तब उठा था जब "एथिकल एडल्ट वीडियो" के लिए पॉपुलर Strike 3 Holdings ने Meta के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने कहा, “AI मॉडल को पोर्न से ट्रेन नहीं किया गया"
  • मेटा ने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने निजी यूज के लिए किए गए होंगे डाउनलोड
  • Strike 3 Holdings का Meta पर 2,400 एडल्ट वीडियो डाउनलोड करने का आरोप

Photo Credit: Reuters

Meta का एक हालिया विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया, जिसमें एक एडल्ट कंटेंट बनाने वाली कंपनी ने Meta पर आरोप लगाया था कि मेटा ने अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए गैरकानूनी ढ़ंग से उसके पोर्नोग्राफिक कंटेंट का इस्तेमाल किया। आरोप और केस पुराना है, लेकिन मेटा ने अब इस दावे से साफ इनकार करते हुए कहा है कि अगर किसी भी तरह का एडल्ट कंटेंट डाउनलोड हुआ है, तो वो Meta की तरफ से नहीं बल्कि कुछ कर्मचारियों द्वारा उनके निजी इस्तेमाल के लिए किया गया होगा।

शुरुआत में यह मामला तब उठा था जब "एथिकल एडल्ट वीडियो" के लिए पॉपुलर Strike 3 Holdings ने Meta के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था। कंपनी का आरोप था कि Meta ने उसकी फिल्मों का इस्तेमाल एक गुप्त AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए किया है, जो बाद में Meta के Movie Gen वीडियो जनरेटर में इस्तेमाल हुआ।

अब, Meta ने अमेरिकी अदालत में दायर अपनी याचिका में इन आरोपों को “बेबुनियाद और अंदाजे पर आधारित” बताया। ArsTechnica की रिपोर्ट के मुताबिक Meta ने कहा कि Strike 3 के पास कोई सबूत नहीं है जो दिखाता हो कि Meta ने जानबूझकर या निर्देश देकर ऐसे वीडियो डाउनलोड कराए। बल्कि Meta के अनुसार, Strike 3 का मुकदमा “कॉपीराइट ट्रोलिंग” का हिस्सा है, जिससे वे केवल हर्जाना वसूलना चाहते हैं।

Facebook और Instagram की पेरेंट कंपनी Meta ने बताया कि 2018 से अब तक कंपनी के नेटवर्क से करीब 2,400 एडल्ट वीडियो डाउनलोड होने के दावे किए गए हैं, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से यह केवल लगभग 22 डाउनलोड प्रति वर्ष बनते हैं। कंपनी का कहना है कि इतनी कम एक्टिविटी और कंटेंट “AI ट्रेनिंग” से जुड़ा नहीं हो सकता, बल्कि ये संभवतः किसी कर्मचारी या कर्मचारियों की निजी एक्टिविटी रही होगी।

Strike 3 ने अपनी याचिका में कहा था कि Meta ने 2018 में ही यह डाउनलोडिंग शुरू कर दी थी, जबकि मेटा का कहना है कि उसकी मल्टीमॉडल और जेनरेटिव वीडियो रिसर्च 2022 में शुरू की थी। इस टाइमलाइन से Meta का कहना है कि यह दावा अपने आप ही संदिग्ध हो जाता है।

Advertisement

कंपनी ने अदालत में कहा कि उसके AI मॉडल्स के लिए एडल्ट कंटेंट की ट्रेनिंग न तो जरूरी है, न ही अनुमति दी जाती है। Meta की पॉलिसी के अनुसार, किसी भी AI टूल या जनरेटिव मॉडल से sexual या explicit कंटेंट बनाना सख्त मना है।

Strike 3 ने अदालत में यह भी आरोप लगाया है कि Meta ने 2,500 “hidden IP addresses” की एक स्टेल्थ नेटवर्क बनाकर एडल्ट वीडियो डाउनलोड किए और अब $350 मिलियन के हर्जाने की मांग कर रहा है। कंपनी के पास Meta के मोशन का जवाब देने के लिए दो हफ्तों का समय है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Strike 3 Holdings, Meta, Mark Zukerberg, Meta Cases, Porn
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.