Christmas पर ऐसे दें शुभकामनाएं, Facebook, Instagram का ये तरीका दोस्तों को भी पसंद आएगा

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Christmas पर ऐसे दें शुभकामनाएं, Facebook, Instagram का ये तरीका दोस्तों को भी पसंद आएगा

Photo Credit: Pexels/Brett Sayles

क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

ख़ास बातें
  • आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  • वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए क्रिसमस विश कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पर स्टीकर्स, GIF और टाइप मैसेज भेज सकते हैं।
विज्ञापन
आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। छुट्टियों के मौसम में यह त्योहार खुशी, प्यार और एकजुटता का माहौल लेकर आया है। अगर आप आज के दिन एक दूसरे को इस त्योहार की बधाई देने का सोच रहे हैं तो इंटरनेट के इस दौर में बधाई देने का तरीका भी डिजिटल होना चाहिए। आप घर बैठे ही अपने दोस्तों, करीबियों और परिवारों को नए तरीके से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

अगर आप परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म्स के जरिए मनोरंजक तरीके से देने का सोच रहे हैं तो इन तरीकों को अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिसमस 2024 पर ऐसे दें शुभकामनाएं:


Instagram पर कैसे दें क्रिसमस की शुभकामनाएं


अगर आप इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको फोन में इंस्टाग्राम खोलना है।
उसके बाद उस व्यक्ति की चैट में जाना है, जिसे विश करना चाहते हैं।
फिर आपको चैट में जाकर + ऑप्शन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको GIF और स्टिकर्स का ऑप्शन मिलेगा।
अपनी अपनी पसंद का स्टिकर या GIF क्रिसमस की शुभकामनाओं के तौर पर भेज सकते हैं।


Facebook Messenger पर ऐसे करें विश


आप किसी करीबी या मित्र को Facebook Messenger पर विश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले फोन में मैसेंजर ओपन करना है।
फिर उस व्यक्ति की चैट पर जाना है और टाइप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
वहां आपको दाईं ओर इमोजी नजर आएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको GIF, Avatar और Stickers का ऑप्शन मिलेगा।
आप Merry Christmas के हिसाब से GIF, Avatar और Stickers सर्च कर सकते हैं और अपने मित्रों को बधाई के साथ भेज सकते हैं।


Whatsapp पर कैसे दें शुभकामनाएं


अगर आप वॉट्सऐप के जरिए क्रिसमस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है।
उसके बाद आपको उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसे आप शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं।
फिर आपको टाइप के ऑप्शन पर जाकर दाईं ओर क्लिक करना है, जहां आप GIF या खुद से क्रिएट करके स्टिकर्स भेज सकते हैं।
अगर आपको Merry Christmas का GIF भेजना है तो आप उसमें Merry Christmas, Christmas टाइप करके GIF सर्च कर सकते हैं।
आप अपनी पसंद का GIF सर्च करने के बाद, उसके साथ कुछ मैसेज या सिर्फ GIF भी सेंड कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »