Mercedes-Benz GLS SUV भारत में 1.32 करोड़ कीमत में हुई लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

नई Mercedes-Benz GLS दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी - GLS 450 4Matic और GLS 450d 4Matic, जिनकी कीमत क्रमश: 1.32 करोड़ रुपये और 1.37 करोड़ रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • नई Mercedes-Benz GLS दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी - 450 और 450D 4Matic
  • एक 3.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और दूसरा 3.0L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है
  • SUV की शुरुआती कीमत 1.32 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) इंडिया ने सोमवार, 8 जनवरी को नई Mercedes-Benz GLS लग्जरी SUV को भारत में लॉन्च किया। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होंगे। दोनों ही 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन हैं, जिनमें से पेट्रोल मॉडल 375 hp और डीजल मॉडल 362 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने का दावा करता है। दोनों इंजन ऑप्शन में 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी शामिल की गई है, जो दावे अनुसार, 20 hp और 200 Nm जनरेट करने में सक्षम है। GLS SUV डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, फाइव-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 13-स्पीकर  Burmester 3D साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ से लैस आती है।।

नई Mercedes-Benz GLS दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी - GLS 450 4Matic और GLS 450d 4Matic, जिनकी कीमत क्रमश: 1.32 करोड़ रुपये और 1.37 करोड़ रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) हैं। मर्सिडीज का कहना है कि खरीदारों के पास एक सर्विस पैकेज का ऑप्शन भी होगा, जो 85,000 रुपये से शुरू होता है। SUV की बुकिंग शुरू की जा चुकी है और डिलीवरी के जल्द शुरू होने का बात कही गई है। हालांकि, सटीक तारीख का खुलासा होना अभी बाकी है।
Advertisement

Mercedes-Benz GLS 450D को  3.0-लीटर, 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 362 hp की पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। GLS 450 एक 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस आता है, जो 375 hp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन में 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक है और मर्सिडीज का दावा है कि यह अतिरिक्त 20 एचपी और 200 एनएम देता है।

इंटीरियर की बात करें, तो SUV में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 12.3-इंच स्क्रीन मिलती है। इसमें फाइव-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग भी शामिल है। एंटरटेनमेंट के लिए 13-स्पीकर बर्मेस्टर 3D साउंड सिस्टम दिया गया है। कार पावर्ड टेलगेट और वेंटिलेटेड सीटों के साथ आती है। इसमें पैनोरामिक सनरूफ भी मिलता है। 
Advertisement

सुरक्षा के लिहाज से GLS मॉडल्स 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ADAS सिस्टम से लैस आती है। इसमें लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे काम के फीचर्स भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.