McDonalds की आइसक्रीम मशीन क्यों होती है बार-बार खराब? iFixit ने शेयर किया दिलचस्प रिपेयर वीडियो

वीडियो में बताया गया है कि Kytch नाम की कंपनी ने एक टूल विकसित किया है जो McDonalds की आइसक्रीम मशीनों में छिपे हुए इन एरर कोड्स को सीधे रिपेयर निर्देशों में अनुवादित कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • iFixit ने टियरडाउन में पता चला कि आइसक्रीम मशीनों ने बहुत जटिल एरर कोड था
  • Kytch कंपनी ने एक टूल विकसित किया है जो इन कोड को अनुवादित कर सकता है
  • McD ने अप्रमाणित "सुरक्षा खतरों" का हवाला देते हुए इस पहल को बंद कर दिया

Photo Credit: Screengrab from YouTube video by iFixit

McDonalds की आइसक्रीम मशीनें अकसर खराब होती रहती है, जिसके बारे में यूजर्स अकसर शिकायत करते हैं। हालांकि, अब ये मशीनें iFixit की नजरों में आ गई है और जैसा कि उम्मीद थी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के टियरडाउन और रिपेयरिंग गाइड मुहैया कराने वाले ग्रुप ने McDonald की मशीन का भी टियरडाउन कर दिया है और गड़बड़ हार्डवेयर की नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर में पाई गई है।

बीते मंगलवार को iFixit ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें McDonald की आइसक्रीम मशीनों में बार-बार होने वाली खराबी के मूल कारणों को उजागर करने की जद्दोजहद की गई। मशीन का टियरडाउन किया गया है, पता लगाने की कोशिश की गई कि मशीनों में बार-बार आने वाली समस्याओं का कारण आखिर क्या है।

iFixit ने टियरडाउन के बाद पाया कि इन आइसक्रीम मशीनों ने बहुत जटिल एरर कोड दिखाया। McDonalds और मशीन के निर्माता Taylor के बीच एक स्पेशल रिपेयर कॉन्ट्रैक्ट के चलते, यह स्थिति महंगी और समय लेने वाले टेलर सर्विस तकनीशियनों पर निर्भरता पैदा करती है।

वीडियो में बताया गया है कि Kytch नाम की कंपनी ने एक टूल विकसित किया है जो McDonalds की आइसक्रीम मशीनों में छिपे हुए इन एरर कोड्स को सीधे रिपेयर निर्देशों में अनुवादित कर सकता है। हालांकि, iFixit की रिपेयर एक्सपर्ट एलिजाबेथ चेम्बरलेन ने बताया कि McDonalds ने अप्रमाणित "सुरक्षा खतरों" का हवाला देते हुए इस पहल को तुरंत बंद कर दिया।
Advertisement


अपनी बात को साबित करने के लिए, चेम्बरलेन और उनकी टीम ने मैकडॉनल्ड्स की आइसक्रीम मशीन को अलग किया और तांबे की पाइपिंग के साथ हीट एक्सचेंजर, एक मोटर और बेल्ट और तीन सर्किट बोर्ड जैसे आसानी से बदले जाने वाले कंपोनेंट की जांच की, लेकिन उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिसे एक कुशल तकनीशियन रिपेयर ना कर सके। फिर भी, डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (DMCA) वर्तमान में थर्ड-पार्टी को मशीन के कंट्रोलर कैसे काम करते हैं, यह समझने से रोकता है।
Advertisement

कॉपीराइट कानून द्वारा लगाई गई बाधाओं से निराश होकर, iFixit टीम ने मामलों को अपने हाथों में लेने का फैसला किया है। वीडियो में चेम्बरलेन ने Kytch के समान एक टूल विकसित करने की अपनी महत्वाकांक्षा जताई, जो उनकी आइसक्रीम मशीनों पर एरर कोड को डिकोड कर सके। हालांकि, DMCA की वजह से अभी ऐसा करना मुमकिन नही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.