इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बनाई इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक, 350 km रेंज और 120 kmph की टॉप स्पीड!

Mazout Electric को DTU के इंजीनियरिंग छात्रों की एक टीम ने बनाया है। Mazout ने इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इस पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र मोटरसाइकिल का डिज़ाइन कुछ हद तक Suzuki Intruder से मेल खाता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 17:23 IST
ख़ास बातें
  • DTU के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाई है Mazout इलेक्ट्रिक बाइक
  • वर्तमान में प्रोटोटाइप मॉडल के रूप में हुई है पेश
  • भविष्य में लॉन्ग रेंज कस्टम बैटरी पैक की बदलौत 350 km तक दे सकती है रेंज

Mazout Electric की कीमत 3 लाख से 3.5 लाख के बीच होने की उम्मीद है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric Two Wheeler) मार्केट में एक के बाद एक नए स्टार्टअप कदम रहे हैं। इस सेगमेंट में पिछले कुछ समय  से मांग भी बढती नज़र आ रही है। न केवल दिग्गज टू-व्हीलर कंपनियां, बल्कि अब इस मार्केट में छात्र भी अपना हाथ आज़माना चाहते हैं। इसी का उदाहरण है Mazout Electric, जिसे Delhi Technical University (DTU) के छात्रों की एक टीम ने शुरू किया है। इस टीम ने भारत की पहली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस इलेक्ट्रिक क्रूज़र मोटरसाइकल (Electric motorcycle) बनाई है। टीम आने वाले समय में TVS, Bajaj, Ola, Hero Electric जैसे कई मौजूदा दिग्गजों को टक्कर देने के लक्ष्य से मैदान में उतरी है। Mazout इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्ग रेंज और तगड़ी पावर होगी। टीम का दावा है कि भविष्य में यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 350 km तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसकी टॉप स्पीड 120 kmph बताई गई है।

Mazout Electric को DTU के इंजीनियरिंग छात्रों की एक टीम ने बनाया है। Mazout ने इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इस पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र मोटरसाइकिल का डिज़ाइन कुछ हद तक Suzuki Intruder से मेल खाता है। टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस इलेक्ट्रिक बाइक की कुछ जानकारियां भी उपलब्ध हैं। यह इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक फुल चार्ज पर 350 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 120km/h है।
Advertisement

Electric Vehicles नाम के एक YouTube चैनल ने Mazout की टीम के एक मेंबर का इंटरव्यू भी लिया है, जहां इस बाइक के बारे में सभी जानकारी दी गई हैं। इसके अलावा, इस वीडियो में इस बाइक के डिज़ाइन को भी पूरी तरह से देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल असल में उनका दूसरा प्रोटोटाइप है और वे फिलहाल मोटरसाइकिल के सॉफ्टवेयर पार्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल इस बाइक का नाम Mazout रखा गया है, लेकिन टीम मेंबर का कहना है कि अंतिम मॉडल के लॉन्च तक इसका नाम बदला जा सकता है।

टीम वर्तमान में मोटरसाइकिल में 25kWh बैटरी पैक फिट करने पर काम कर रही है, जो लंबी राइडिंग रेंज पेश करेगी। यदि Mazout Electric ऐसा करने में सफल होती है, तो मोटरसाइकिल की रेंज 300-350 किलोमीटर के बीच होगी। यह बाइक AC और DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और बैटरी पैक को 6 घंटे में 0-100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकेगा।
Advertisement

फिलहाल इसकी सटीक कीमत को लेकर कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो में टीम मेंबर को बात करते हुए सुना जा सकता है, जहां उन्होंने कहा है कि लॉन्ग रेंज कस्टम बैटरी पैक के चलते बाइक की कीमत ज्यादा हो सकती है। उन्हें उम्मीद है कि कीमत 3 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.