हवा में उड़ने वाला होटल था यह हवाई जहाज, 3 हजार लोगों को करा सकता था सैर

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अमेरिकी आविष्कारक स्टीवन हूकर ने की थी, जिन्होंने सोचा था कि इस विमान पर वह लोगों को प्रति टिकट 60 पाउंड (करीब 5,500 रुपये) के साथ अटलांटिक की सैर कराएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 20:21 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी सेना ने 13 विमानों पर करीब 15 बिलियन डॉलर का खर्चा किया
  • इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अमेरिकी आविष्कारक स्टीवन हूकर ने की थी
  • Wingship को 'तकनीकी जोखिम' करार देते हुए 90 के दशक में बंद कर दिया गया

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अमेरिकी आविष्कारक स्टीवन हूकर ने की थी

फुटवॉल ग्राउंड के साइज का एक वाहन, जो 3,000 लोगों, टैंक, सैनिकों आदि को मिनटों में एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता हो और सबसे बड़ी बात यह हवा में उड़ता हो, तो क्या आप आसानी से यकीन कर सकते हैं? शायद कई लोगों के लिए ऐसा करना मुश्किल होगा। हालांकि, इस सपने को कई वर्षों से सच करने की कोशिश की जा रही थी। हम Aerocon Wingship की बात कर रहे हैं, जो एक विशाल एयरक्राफ्ट कॉन्सेप्ट है। इस एयरक्राफ्ट को 3 हजार लोगों, टैंक, सैनिकों आदि को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था।

DailyStar के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने एक बार प्रयोग के रूप में एक नए 566-फीट लंबे विमान, Aerocon Wingship के डिजाइन के लिए वित्त सहायता प्रदान की है। सरकार एक ऐसा एयरक्राफ्ट चाहती थी, जो हजारों सैनिको, टैंक, या सैन्य संबंधी सामानों को जल्द से जल्द एक जगह से दूसरी जगह ले जा सके। रिपोर्ट बताती है कि 20 रॉकेट इंजनों द्वारा संचालित, यह विमान जंबो जेट से दोगुना बड़ा है, जो 460mph (करीब 740kmph) की स्पीड के साथ उड़ान भरने में सक्षम होगा। यदि यह बनकर तैयार होगा, तो यह रिकॉर्ड स्पीड के साथ 3,000 लोगों को अटलांटिक पार कराने में सक्षम होगा।
Advertisement

अमेरिकी सेना ने कथित तौर पर लगभग 13 विमानों पर करीब 15 बिलियन डॉलर (लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए, ताकि वे सैन्य वाहनों और सैनिकों को समुद्र के पार भेज सकें।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अमेरिकी आविष्कारक स्टीवन हूकर ने की थी, जिन्होंने सोचा था कि इस विमान पर वह लोगों को प्रति टिकट 60 पाउंड (करीब 5,500 रुपये) के साथ अटलांटिक की सैर कराएंगे।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि जब 'विंगशिप' को डिजाइन किया गया था, तो यूएस लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल एफ फ्रांसिस ने कहा था कि "हमने कभी भी इस पैमाने पर कुछ भी नहीं बनाया है, इसलिए हमें इससे जुड़े फिजिक्स और एयरोडायनामिक्स के बारे में और सीखना होगा।" हालांकि, Aerocon Wingship प्रोजेक्ट को 'तकनीकी जोखिम' करार देते हुए DARPA (डिफेंस एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी) ने इससे 90 के दशक में किनारा कर लिया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aerocon Wingship, Flying Hotel
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.