लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?

दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स की निजी जानकारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दो असुरक्षित डेटाबेस में 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड्स मिले हैं, जिनमें पासवर्ड, फोन नंबर और पहचान से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 14:04 IST
ख़ास बातें
  • दो असुरक्षित डेटाबेस में 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड्स ऑनलाइन मिले
  • लीक जानकारी में पासवर्ड, फोन नंबर और पहचान से जुड़े दस्तावेज शामिल
  • रिसर्चर्स ने डेटाबेस का पब्लिक एक्सेस बंद कराया, लेकिन जोखिम बरकरार

डेटा लीक में यूजरनेम, पासवर्ड, फोन नंबर और पहचान से जुड़े रिकॉर्ड्स मिले

Photo Credit: Unsplash/Markus Spiske

दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स की निजी जानकारी को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आई है। दो अलग-अलग असुरक्षित डेटाबेस में 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड्स ऑनलाइन खुले मिले हैं। इनमें यूजरनेम, पासवर्ड, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, सरकारी पहचान नंबर और दूसरे संवेदनशील दस्तावेज शामिल हैं। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इन डेटाबेस का पता लगाया है। आशंका है कि इस जानकारी का इस्तेमाल ऑनलाइन अकाउंट्स पर कब्जा करने, लोगों की पहचान का गलत इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।

WIRED की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला डेटाबेस Black Hills Information Security के रिसर्चर जेरेमिह फॉलर को मिला। इसमें करीब 2 अरब लॉगिन रिकॉर्ड मौजूद थे। इनमें ईमेल एड्रेस, यूजरनेम, पासवर्ड, कुकीज, सेशन टोकन और डिवाइस से जुड़ी जानकारी शामिल थी। यह डेटा 8,471 फोल्डर में व्यवस्थित था और कुछ फोल्डर अलग-अलग देशों के नाम से बनाए गए थे।

Advertisement

रिसर्चर को इसमें करोड़ों ईमेल अकाउंट्स, 10 करोड़ से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स और ई-कॉमर्स अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी मिली। माना जा रहा है कि इस डेटा का बड़ा हिस्सा इन्फो स्टीलर मैलवेयर के जरिए चुराया गया था। इस तरह का मैलवेयर संक्रमित डिवाइस से सेव किए गए पासवर्ड और दूसरी निजी जानकारी निकाल सकता है।

इस डेटाबेस में करीब 4 लाख डॉक्यूमेंट्स ऐसे भी मिले, जिनमें लोगों की डिजिटल एक्टिविटीज से जुड़ी विस्तृत जानकारी होने की आशंका है। इनमें ब्राउजर, ऐप और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा डेटा शामिल हो सकता है। रिसर्चर ने होस्टिंग कंपनी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कुछ दिनों में डेटाबेस का पब्लिक एक्सेस बंद कर दिया गया।

दूसरे डेटाबेस का पता साइबर सिक्योरिटी कंपनी UpGuard के रिसर्च डायरेक्टर ग्रेग पॉलक ने लगाया। इसमें करीब 1.64 अरब दस्तावेज थे, जिनमें से ज्यादातर चीन से जुड़े लोगों और कारोबारों की जानकारी थी। इनमें कम से कम 84 करोड़ अलग-अलग राष्ट्रीय पहचान नंबर, 30 करोड़ फोन नंबर, करीब 1.1 करोड़ स्टूडेंट रिकॉर्ड और लगभग 80 लाख बिजनेस रजिस्ट्रेशन शामिल थे।

Advertisement

यह डेटाबेस बिना किसी ऑथेंटिकेशन के इंटरनेट पर उपलब्ध था। रिसर्चर इसके मालिक का पता नहीं लगा सके। जांच के दौरान इसकी पहुंच बंद हो गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे पहले किसी ने डेटा डाउनलोड किया था या नहीं। रिसर्चर्स के मुताबिक, इन दोनों डेटाबेस में कुल 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड्स हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इतने अलग-अलग लोग प्रभावित हुए हैं। एक व्यक्ति के कई अकाउंट हो सकते हैं और एक ही जानकारी कई बार दर्ज हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  2. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  3. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  4. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  5. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  6. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  7. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  8. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  9. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  10. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.