नए साल में महंगी हो जाएंगी मारूति सुजुकी की कारें

मारूति सुजुकी के पास स्मॉल कार से लेकर SUV तक मौजूद हैं। इनके प्राइस 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 14:47 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को कारों के प्राइसेज बढ़ाने की जानकारी दी है
  • मारूति सुजुकी का कहना है कि प्राइस में बढ़ोतरी मॉडल्स के अनुसार अलग होगी
  • कुछ अन्य कार कंपनियां भी जनवरी से अपने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाएंगी

कंपनी की अक्टूबर में बिक्री 1,77,266 यूनिट्स की रही थी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki की कारों के प्राइसेज अगले वर्ष जनवरी से बढ़ जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि कॉस्ट का प्रेशर बढ़ने की वजह से उसने कारों के प्राइसेज को बढ़ाने का फैसला किया है। मारूति सुजुकी ने कहा कि उसने कॉस्ट में बढ़ोतरी का भार उठाने की अधिकतम कोशिश की है लेकिन उसे इसका कुछ बोझ कस्टमर्स पर डालना होगा। 

मारूति सुजुकी के पास स्मॉल कार से लेकर SUV तक मौजूद हैं। इनके प्राइस 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को कारों के प्राइसेज बढ़ाने की जानकारी दी है। हालांकि, इसने यह नहीं बताया कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। मारूति सुजुकी का कहना है कि प्राइस में बढ़ोतरी मॉडल्स के अनुसार अलग होगी। इस वर्ष अप्रैल में कंपनी ने अपने सभी व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। इससे पहले जनवरी में भी इन प्राइसेज में लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। जर्मनी की लग्जरी कार मेकर ऑडी जैसी कुछ अन्य कार कंपनियां भी अगले वर्ष जनवरी से अपने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। मारूति सुजुकी की अक्टूबर में बिक्री 1,77,266 यूनिट्स की रही थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के लिए SUV के सेगमेंट में Brezza और Grand Vitara अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

पिछले महीने मारूति सुजुकी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 59,147 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में इस सेगमेंट में कंपनी की सेल्स 30,971 यूनिट्स की थी। इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स बढ़कर 10,41,154 यूनिट्स की रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,34,887 यूनिट्स की थी। हाल ही में मारूति सुजुकी ने Jimny SUV को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

हालांकि, कंपनी की स्मॉल कारों की बिक्री में कमी हो रही है। इस बारे में हाल ही में मारूति सुजुकी के चेयरमैन, R C Bhargava ने कहा था कि जब तक सरकार की ओर से टैक्स में कटौती नहीं की जाती तब तक स्मॉल कारों की बिक्री में रिकवरी होनी मुश्किल है। कुछ महीने पहले सेमीकंडक्टर्स की शॉर्टेज से कंपनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मारूति सुजुकी के लिए सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई में सुधार हुआ है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.