Maruti Suzuki ने वापस बुलाई 16,000 से ज्यादा Wagon R और Baleno, अपनी कार का स्टेटस ऐसे करें चेक

मारुति सुजुकि ने इन कारों के मालिकों को आश्वासन दिया है कि वे उन पार्ट्स को बिना किसी शुल्क के टेस्ट और रिप्लेस करेंगे, जिसमें यह समस्या पाई गई है। कंपनी ने अभी तक सीधे संपर्क के अलावा मालिकों को सूचित करने के लिए किसी विशिष्ट तरीके की घोषणा नहीं की है। 

Maruti Suzuki ने वापस बुलाई 16,000 से ज्यादा Wagon R और Baleno, अपनी कार का स्टेटस ऐसे करें चेक
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने अपने 16,041 वाहनों को रिकॉल करने की जानकारी दी है
  • 11,851 Baleno और 4,190 Wagon R कारों को रिकॉल किया जा रहा है
  • समस्या 30 जुलाई, 2019 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित यूनिट्स में पाई गई
विज्ञापन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने लोकप्रिय हैचबैक मॉडल Baleno और Wagon R की 16,000 से अधिक यूनिट्स को वापस बुलाने (Maruti Suzuki recall) की घोषणा की है। सटीक संख्या की बात करें, तो कंपनी ने बलेनो की 11,851 यूनिट्स और वैगन आर की 4,190 यूनिट्स रिकॉल की हैं। इसका कारण फ्यूल पंप मोटर में एक कंपोनेंट के साथ एक संभावित समस्या बताई गई है। कंपनी ने बताया है कि इस समस्या के चलते इंजन रुकने या शुरू होने में समस्या जैसे अवसर पैदा हो सकते हैं।

Maruti Suzuki ने प्रेस रिलीज के जरिए अपने 16,041 वाहनों को रिकॉल करने की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि एक संभावित समस्या के चलते 11,851 Baleno और 4,190 Wagon R कारों को रिकॉल किया जा रहा है। समस्या 30 जुलाई, 2019 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित यूनिट्स में पाई गई हैं।

मारुति सुजुकि ने इन कारों के मालिकों को आश्वासन दिया है कि वे उन पार्ट्स को बिना किसी शुल्क के टेस्ट और रिप्लेस करेंगे, जिसमें यह समस्या पाई गई है। कंपनी ने अभी तक सीधे संपर्क के अलावा मालिकों को सूचित करने के लिए किसी विशिष्ट तरीके की घोषणा नहीं की है। 

कंपनी ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर एक पेज बनाया है, जहां Baleno और Wagon R मालिक यह जांच सकते हैं कि उनकी कार प्रभावित मॉडल्स में शामिल है या नहीं। इसके लिए आपको अपनी कार का चेसिस नंबर सबमिट करना होगा। एक बार फिर, बता दें कि समस्या 30 जुलाई, 2019 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित यूनिट्स में पाई गई हैं।

Baleno और Wagon R भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले यात्री वाहनों में से दो हैं। टीओआई के अनुसार, फरवरी 2024 में MSIL ने वैगन आर की 19,412 यूनिट्स बेचीं, जो कि पिछले वर्ष के इसी महीने में बेची गई 16,889 यूनिट्स की तुलना में 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि थी। इसी तरह, बलेनो की 17,517 यूनिट्स बेची गईं, जिससे यह महीने में भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Maruti Suzuki, Maruti Suzuki recall
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »