Maruti Suzuki की इन कारों पर 54,000 रुपये तक डिस्काउंट, इस महीने रहेगा ऑफर

यह डिस्काउंट कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट बेनेफिट के तौर पर कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2023 20:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की Ignis, Baleno और Ciaz पर डिस्काउंट मिल रहा है
  • सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज से मारुति के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है
  • कंपनी की फरवरी में कुल सेल्स बढ़कर 1,72,321 यूनिट्स की रही

कंपनी के पास ऐसे ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स हो गई है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने मार्च में अपने चुनिंदा व्हीकल्स पर 54,000 रुपये तक डिस्काउंट की घोषणा की है। इनमें Ignis, Baleno और Ciaz शामिल हैं। यह डिस्काउंट कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट बेनेफिट के तौर पर कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर मिलेगा। 

कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक Ignis पर 54,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बेनेफिट शामिल है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 34,000 रुपये का डिस्काउंट है। इसके अलावा मारुति की बलेनो पर 35,000 रुपये तक डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसका 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 90 hp की पावर देता है। हालांकि, इसके CNG और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं है। कंपनी की Ciaz पर 28,000 रुपये तक डिस्काउंट है। इसमें 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। 

मारुति का कहना है कि सेमीकंडक्टर की कमी अगली कुछ तिमाहियों तक रह सकती है। इससे कंपनी के कुछ व्हीकल्स के लिए लंबित ऑर्डर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास ऐसे ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक ऑर्डर्स Ertiga के लिए लगभग 94,000 हैं। कंपनी की Grand Vitara और Brezza के लंबित ऑर्डर्स की संख्या क्रमशः लगभग 37,000 और 61,500 यूनिट्स की है। इसके अलावा Jimny और Fronx के लिए मारुति के पास क्रमशः लगभग 22,000 और 12,000 बुकिंग हैं। 

सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान लगभग 46,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। मौजूदा तिमाही में भी कंपनी के प्रोडक्शन पर कुछ असर पड़ सकता है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Shashank Srivastava ने बताया था, "सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज जारी है। स्थिति के सामान्य होने की समयसीमा का अनुमान लगाना मुश्किल है।" मारुति की फरवरी में कुल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1,72,321 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1.64 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी की देश में पैसेंजर व्हीकल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,47,467 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि, इसके एक्सपोर्ट में 28.4 प्रतिशत की कमी हुई है। पिछले महीने इसकी कुल सेल्स में देश में 1,50,823 यूनिट्स की सेल्स, अन्य OEM को 4,291 यूनिट्स की बिक्री और 17,207 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.