Maruti Suzuki Grand Vitara CNG हुई लॉन्च, 26.6 किमी का देगी माइलेज, मात्र 30,723 रुपये देकर ले जाएं घर

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara का नया S-CNG वेरिएंट पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Maruti ने Maruti Suzuki Grand Vitara का नया S-CNG वेरिएंट पेश कर दिया है।
  • Grand Vitara S-CNG के Delta (MT) वेरिएंट की कीमत 12,85,000 रुपये है।
  • Maruti Grand Vitara S-CNG 1 किलो CNG में 26.6 किमी का माइलेज दे सकती है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara का नया S-CNG वेरिएंट पेश कर दिया है। इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड और प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया गया, जिसके बाद कंपनी ग्रैंड विटारा को अब एस-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर रही है। यहां हम आपको Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG का इंजन और पावर


Advertisement
इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG में 1.5 लीटर का नेक्स्ट जनरेशन K सीरीज Dual Jet, Dual VVT इंजन दिया गया है जो कि सीएनजी मोड में 5500rpm पर 64.6kW की पावर और 4200rpm पर 121.5 Nm का टॉर्क जनेरट करता है। गियर बॉक्स की बात करें तो यह 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें तो यह एक किलो सीएनजी में 26.6 किमी का माइलेज दे सकती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो Grand Vitara S-CNG की लंबाई 4345mm, ऊंचाई 1645mm, चौड़ाई 1795mm और व्हीलबेस 2600mm है।
 

Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara S-CNG के Delta (MT) वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12,85,000 रुपये है। वहीं इसके Zeta (MT) वेरिएंट की कीमत 14,84,000 रुपये है। इसके अलावा Grand Vitara S-CNG को Maruti Suzuki के मंथली सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के तहत भी खरीदा जा सकता है, जिसमें हर महीने 30,723 रुपये देने होंगे।
Advertisement
 

Grand Vitara S-CNG के फीचर्स


ग्रैंड विटारा में दमदार पावरट्रेन ऑप्शन और सेगमेंट के बेस्ट फीचर्स हैं। यह कार ड्राइविंग का एक शानदार अनुभव प्रदान करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं और यह पहली एकमात्र प्रीमियम सीएनजी एसयूवी भी है। ग्रैंड विटारा नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी के तहत स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple कारप्ले और Android ऑटो मिलता है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट और 40+ कनेक्टेड फीचर्स प्रदान किए जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Grand Vitara CNG, CNG Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.