• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मारुति की इन SUV पर फिदा हुए लोग, 35 हजार करोड़ रुपये की 2 लाख 40 हजार से ज्‍यादा मिली बुकिंग!

मारुति की इन SUV पर फिदा हुए लोग, 35 हजार करोड़ रुपये की 2 लाख 40 हजार से ज्‍यादा मिली बुकिंग!

Maruti SUV : ज्‍यादा बुकिंग हाई-एंड वैरिएंट के लिए हुई हैं। इससे कंपनी को हर मॉडल पर अच्‍छा मार्जिन मिलेगा और मारुति के रेवेन्‍यू और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मारुति की इन SUV पर फिदा हुए लोग, 35 हजार करोड़ रुपये की 2 लाख 40 हजार से ज्‍यादा मिली बुकिंग!

Maruti SUV : दोनों गाड़‍ियों की संयुक्‍त औसत कीमत लगभग 15 लाख रुपये प्रति यूनिट होने का अनुमान है।

ख़ास बातें
  • ब्रेजा और ग्रैंड विटारा को मिली 1.40 लाख से ज्‍यादा बुकिंग
  • नई Ertiga और XL6 को मिलाकार आंकड़ा और बढ़ जाता है
  • कंपनी कई और वीकल भी लॉन्‍च करने की योजना बना रही है
विज्ञापन
भारत में कार खरीदने वालों का नजरिया बदल रहा है। लोग कंपनियों के हाई-एंड वैरिएंट में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को उसके SUV सेगमेंट के लिए मिली जबरदस्‍त बुकिंग इसका उदाहरण है। कंपनी की ब्रेजा (Brezza) और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) ने 25 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित बुकिंग दर्ज की है। दोनों SUV को 1 लाख 40 हजार यूनिट से ज्यादा की बुकिंग मिली हैं। विटारा की डिलीवरी अभी शुरू नहीं हुई है, जबकि नई ब्रेजा, सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में टॉप पर पहुंच गई है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि ब्रेजा और ग्रैंड विटारा की ज्‍यादा बुकिंग हाई-एंड वैरिएंट के लिए हुई हैं। इससे कंपनी को हर मॉडल पर अच्‍छा मार्जिन मिलेगा और मारुति के रेवेन्‍यू और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दोनों गाड़‍ियों की संयुक्‍त औसत कीमत लगभग 15 लाख रुपये प्रति यूनिट होने का अनुमान है। बड़ी संख्‍या में कस्‍टमर्स ने विटारा के टॉप-वेरिएंट को बुक किया है। इन एसयूवी की बुकिंग का मूल्य लगभग 25,000 करोड़ है, जो फाइनेंशियल ईयर 22-23 में कंपनी के अनुमानित राजस्व का लगभग 1/4 है। 

इनमें नई Ertiga और XL6 को भी जोड़ दिया जाए, तो यह बुकिंग लगभग 2.40 लाख यूनिट पहुंच जाती है और कीमत करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक जाती है। मार्केट से मिले अच्‍छे रेस्‍पॉन्‍स और एसयूवी की बढ़ती डिमांड से उत्साहित मारुति, आने वाले वक्‍त में ऐसे और वीकल लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। 

मारुति को उम्मीद है कि उसकी एसयूवी की सेल दोगुनी होकर लगभग 3 लाख यूनिट प्रति वर्ष हो जाएगी। मारुति कारों का औसत बिक्री मूल्य भी अब 7.10 लाख रुपये प्रति यूनिट हो गया है, जो पहले 6.10 लाख रुपये प्रति यूनिट था। वैसे इसकी वजह कार की कीमतों में बढ़ोतरी भी है, जिसने पूरी इंडस्‍ट्री पर असर डाला है। एक वजह यह भी है कि अब लोग हाई-एंड वेरिएंट चुनना पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी के पोर्टफोलियो में जल्‍द ‘YTB SUV (बलेनो क्रॉस)' और 5-डोर वाली जिम्नी (Jimny) की एंट्री हो सकती है। दोनों ही गाड़‍ियां रोड टेस्‍ट में स्‍पॉट हो चुकी हैं। पिछले महीने 15,193 यूनिट्स की सेल के साथ ब्रेजा सबसे ज्‍यादा बिकने वाली सब-4 मीटर SUV थी। इसकी मार्केट हिस्‍सेदारी 24.09 फीसदी थी।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »