मैंडूस तूफान की तमिलनाडू में तबाही! तूफानी हवाओं ने उखाड़े 100 से ज्यादा पेड़, दब गईं कारें

नॉर्थ वेस्ट के इलाकों में यह 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाओं के साथ आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2022 15:08 IST
ख़ास बातें
  • तूफानी हवाओं ने पेड़ों को उखाड़ फेंकने के साथ ही घरों की छतों को उड़ाया
  • राज्य के कुछ निचले इलाकों ने जलभराव होकर बाढ़ जैसे हालात
  • कई जगहों पर दीवार गिरने की घटनाएं

मैंडूस तूफान अब नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है लेकिन हवाओं की गति अभी भी काफी तेज रहने की बात कही जा रही है।

Photo Credit: ANI

मैंडूस तूफान ने भारत के तमिलनाडू में कहर बरपाया है। तेज तूफानी हवाओं ने पेड़ों को उखाड़ फेंकने के साथ ही घरों की छतों को भी कई जगह ताश के पत्तों की तरह उड़ा दिया। तूफान अपने साथ भारी बारिश लेकर आया जिसके कारण राज्य के कुछ निचले इलाकों ने जलभराव होकर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अब यह कमजोर पड़ने लगा है और उत्तर पश्चिम की और बढ़कर समाप्त हो जाएगा। लेकिन टकराव के कारण तूफान ने तमिनाडू और राजधानी चेन्नई में खूब तबाही की है। 

चक्रवात मैंडूस तमिलनाडू के तट पर कहर बनकर टूटा है। चेन्नई में भारी बारिश हुई जिसके बाद कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। बीती रात तूफान के कारण तेज हवाओं और बारिश ने राजधानी में कई जगह पेड़ों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई घरों की छतें ढह गई हैं और निचलने इलाकों में पानी भर गया है जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर दीवार गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं जिसके साथ में खड़ी कारें भी मलबे में दब गईं। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि अब चक्रवात उत्तरी क्षेत्र में जाकर कमजोर हो गया है। दोपहर तक धीरे धीरे कमजोर होकर यह डिप्रेशन में बदल जाएगा। 

मैंडूस तूफान अब नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है लेकिन हवाओं की गति अभी भी काफी तेज रहने की बात कही जा रही है। नॉर्थ वेस्ट के इलाकों में यह 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाओं के साथ आगे बढ़ेगा। हालांकि, शाम होने तक तूफान काफी कमजोर पड़ चुका होगा और हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह जाएगी। प्रशासन ने अभी भी लोगों से एहतियात बरतने की बात कही है और अपील की है कि घरों के अंदर ही रहें और बाहर निकल कर जान जोखिम में न डालें। 

चक्रवात का असर काफी गहरा हुआ है जिसने 3 घंटे में ही लगभग 100 के करीब पेड़ों को धराशायी कर दिया। इलाकों में पानी भर गया जिसके लिए अब निकासी की व्यवस्था की जा रही है। इस बारे में तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तूफान से राहत-बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। आपदा प्रबंधन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तूफान के खतरे को देखते हुए सिरुमलाई और कोडाइकनाल में स्कूलों की छुट्टी की भी घोषणा की गई है। साथ ही शनिवार को कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  2. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  3. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  4. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  5. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  7. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  8. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  10. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.