Uber से 62 रुपये में बुक किया ऑटो, लोकेशन पर पहुंचने पर आया 7.66 करोड़ का बिल

नोएडा में एक Uber ग्राहक को ऑटो में यात्रा करने के बाद करोड़ों का बिल मिला।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • एक Uber ग्राहक को ऑटो में यात्रा करने के बाद करोड़ों का बिल मिला।
  • Uber के जरिए एक ऑटो राइड बुक की, जिसका किराया सिर्फ 62 रुपये था।
  • दीपक जब अपनी लोकेशन पर पहुंचे तो 7.66 करोड़ रुपये का बिल मिला।

Photo Credit: Unsplash/Viktor Avdeev Uber

अगर Uber या किसी अन्य ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस के जरिए यात्रा करेंगे तो बिल ज्यादा से ज्यादा हजारों रुपये में आ सकता है, लेकिन हम कहें कि करोड़ों रुपये का बिल आया है तो आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। हाल ही में नोएडा में एक Uber ग्राहक को ऑटो में यात्रा करने के बाद करोड़ों का बिल मिला। शुक्रवार को दीपक तेनगुरिया ने उबर इंडिया के जरिए एक ऑटो राइड बुक की, जिसका किराया सिर्फ 62 रुपये था। हालांकि, दीपक जब अपनी लोकेशन पर पहुंचे तो उन्हें ऐप पर 7.66 करोड़ रुपये का बिल मिला, जबकि ड्राइवर ने राइड खत्म भी नहीं की थी।

दीपक के दोस्त आशीष मिश्रा ने जब शुक्रवार को एक्स की एक क्लिप शेयर की तो यह घटना सामने आई। वीडियो में दोनों दीपक को मिले भारी बिल के बारे चर्चा कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दीपक Uber बिल में लिखित राशि को दोहराते हुए नजर देते हैं। जब आशीष ने उनसे पूछा कि "आपका बिल कितना है, दिखाओ" तो  दीपक ने कहा कि "7,66,83,762 रुपये।"
Advertisement

जैसे ही उन्होंने कैमरे पर अपने फोन की स्क्रीन फ्लैश की तो उसमें देखा जा सकता है किरी दीपक से ट्रिप फेयर  के तौर पर 1,67,74,647 रुपये का चार्ज लिया गया था। वहीं उनका प्रतीक्षा समय चार्ज 5,99,09189 रुपये था, प्रमोशन कॉस्ट के तौर पर 75 काट लिए गए। वीडियो में दीपक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बिल में कोई प्रतीक्षा चार्ज शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि ड्राइवर को उनके लिए इंतजार नहीं करना पड़ा।

कैमरे के पीछे से बिल में जीएसटी चार्ज शामिल करने के बारे में पूछताछ करते हुए एक आवाज सुनी जा सकती है। दीपक ने तुरंत इस बात से इनकार किया कि इसमें कोई भी जीएसटी शुल्क शामिल था। इसके बाद दीपक को मजाक करते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने पहले कभी एक बार में इतने शून्य नहीं गिने। उसके बाद आशीष ने कहा कि "अगर आपने चंद्रयान बुक किया होता तो भी उस यात्रा पर आपको इतना खर्च नहीं करना पड़ता।"
Advertisement

क्लिप को शेयर करते हुए आशीष ने लिखा कि “सुबह-सुबह @Uber_India ने @TenguryaDeepak को इतना अमीर बना दिया कि वह अगली बार Uber फ्रेंचाइजी लेने के बारे में सोच रहा है। अच्छी बात यह है कि ट्रिप अभी कैंसल नहीं की गई। 62 रुपये में ऑटो बुक करके तुरंत करोड़पति कर्जदार बनें।''
Advertisement

पोस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद उबर इंडिया कस्टमर सपोर्ट के ऑफिशियल एक्स पेज ने माफी मांगते हुए दावा किया कि वे इस मामले को देख रहे हैं। इसमें लिखा था कि ''परेशानी के बारे में सुनकर दुख हुआ। कृपया हमें कुछ समय दें जब तक हम आपके लिए इस मामले पर विचार कर रहे हैं। हम अपडेट के साथ आपसे संपर्क करेंगे।''  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Uber Auto

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.