ममता बनर्जी ने राज्‍यपाल धनखड़ को किया ट्विटर ब्‍लॉक, गवर्नर ने शेयर किया वॉट्सऐप मेसेज

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर ‘फोन टैप करने’ और राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को ‘धमकी देने’ का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 19:47 IST
ख़ास बातें
  • ममता ने ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ‘ब्लॉक’ किया है
  • उन्‍होंने कहा, हम पिछले एक साल से धैर्यपूर्वक पीड़‍ित हो रहे हैं
  • वह नीतिगत फैसलों के बारे में कैसे बोल सकते हैं

ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कई पत्र’ लिखे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। ममता ने सोमवार को राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। ममता ने कहा कि वह बंगाल के राज्‍यपाल के ट्वीट से परेशान हो गई थीं। उन्‍होंने राज्‍यपाल पर गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं, जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को भेजे गए एक वॉट्सऐप मेसेज के कंटेंट को ट्विटर पर शेयर किया है। 

राज्यपाल के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री को जो संदेश भेजा था, उसमें लिखा था- ‘संवैधानिक पदाधिकारियों के बीच संवाद और सद्भाव लोकतंत्र का सार है। यह आपसी सम्मान के साथ खिल सकता है। मेरी तरफ से आपके लिए हमेशा सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान रहा है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका मेसेज सोमवार सुबह 10.25 बजे ‘रीड' किया था। 
Advertisement
इससे पहले दोपहर में राज्‍य की मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया कि उन्होंने ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ‘ब्लॉक' किया है।

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि हर सुबह और शाम वह (राज्‍यपाल) हम पर आरोप लगाते हैं और हमला करते हुए ट्वीट करते हैं। जैसे कि वह एकमात्र सर्वोच्च हैं और हम बंधुआ मजदूर हैं। मैं इसे स्‍वीकार नहीं कर सकती। आज मैंने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर ‘फोन टैप करने' और राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को ‘धमकी देने' का भी आरोप लगाया है।
Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि हम पिछले एक साल से धैर्यपूर्वक पीड़‍ित हो रहे हैं। उन्होंने (राज्‍यपाल) कई फाइलों को मंजूरी नहीं दी है। वह हर फाइल को लंबित रख रहे हैं। वह नीतिगत फैसलों के बारे में कैसे बोल सकते हैं।

ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कई पत्र' लिखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें (राज्‍यपाल) क्यों नहीं हटाया? पेगासस गवर्नर हाउस से दौड़ रहा है। वह फोन टैप कर रहा है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी सोमवार को कहा कि उन्होंने भी ट्विटर पर राज्यपाल को ‘ब्लॉक' किया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  2. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  4. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  7. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  8. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  9. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  10. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.