महिंद्रा की थार से सेल्स में बहुत पीछे रही मारूति की Jimny  

जनवरी में Jimny की केवल 163 यूनिट्स बेची हैं। इसका Mahindra & Mahindra की Thar से होता है। इसकी जनवरी में 6,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 20:01 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में मारूति सुजुकी ने Jimny की केवल 163 यूनिट्स बेची हैं
  • पिछले छह महीनों में Jimny की बिक्री घटी है
  • यह दो डुअल टोन और पांच सिंगल टोन कलर्स में उपलब्ध है

जनवरी में थार की बिक्री 6,059 यूनिट्स की रही है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने पिछले वर्ष Jimny SUV को लॉन्च किया था। हालांकि, इसे कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने जनवरी में Jimny की केवल 163 यूनिट्स बेची हैं। इसका मुकाबला बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की Thar से होता है। इसकी जनवरी में 6,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष के अंत में मारूति सुजुकी ने Jimny का थंडर एडिशन 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया था। यह इसका बेस वेरिएंट का था जिसके प्राइस में कमी की गई थी। हालांकि, कंपनी ने बताया था कि यह वर्ष के अंत में इनवेंटरी को समाप्त करने के लिए किया गया है। पिछले छह महीनों में Jimny की बिक्री घटी है।  Jimny को दो डुअल टोन और पांच सिंगल टोन कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें 462 cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क जनरेट जेनरेट करता है। इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड AT के विकल्प के साथ है। 
Advertisement

Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट और स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर मिलते हैं। इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशिएल, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एसिस्ट फंक्शन, रियर व्यू कैमरा और साइड इंपेक्ट डोर बीम्स जैसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। 

महिंद्रा की थार की जनवरी में बिक्री 6,059 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। महिंद्रा ने  मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सबसे बड़ी SUV मेकर की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। कंपनी की SUV की बिक्री 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। SUV सेगमेंट में रेवेन्यू के लिहाज से महिंद्रा का मार्केट शेयर 21 प्रतिशत का था। यह इस सेगमेंट में Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic के प्रोडक्शन को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड घट गया है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.