Mahindra Thar को बदला Electric SUV में, वीडियो में देखें

फिलहाल Mahindra के बेड़े में इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आने वाले समय में महिंद्रा कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 जून 2022 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Bimble Designs ने किया है इस Thar EV को डिजाइन
  • मॉडल को कुछ रेट्रो एलिमेंट्स के साथ क्लीन फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है
  • डिजाइनर ने इसमें एयरलैस ऑफ-रोडिंग टायर्स फिट किए हैं

Mahindra Thar के लेटेस्ट मॉडल को पिछले साल लॉन्च किया गया था

Mahindra Thar वर्तमान में भारत में बेस्ट बजट ऑफ-रोडिंग SUV में से एक है। यह दमदार इंजन के साथ आती है और इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसकी सफलता का पता इस बात से चलता है कि 1.5 साल पहले लॉन्च होने के बावजूद, यह अभी भी लंबे वेटिंग पीरियड के बाद मिल रही है। अब, एक ऑटोमोबाइल डिजाइनर ने Mahindra Thar का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार किया है। डिजाइनर ने Thar EV को 3-डोर इलकेट्रिक SUV के रूप में डिजाइन किया है, जो विशाल एयरलैस टायर्स और बिल्कुल नए बंपर ग्रिल में मॉडर्न के साथ-साथ क्लासिक ऑफ-रोडिंग शैली को भी बरकरार रखती है।

Bimble Designs ने अपने Instagram अकाउंट पर Thar EV के कई रेंडर पोस्ट किए हैं। उन्होने इस ऑफ-रोडर को 3-डोर डिजाइन के साथ बनाया है। इसमें मॉडल को कुछ रेट्रो एलिमेंट्स के साथ एक क्लीन फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। लेकिन फिर भी, इसे पहली नजर में देखते ही आप समझ जाएंगे कि यह Thar है। डिजाइनर ने इसमें एयरलैस ऑफ-रोडिंग टायर्स फिट किए हैं और साथ ही सस्पेंशन के जरिए इसकी ऊंचाई को भी बढ़ाया गया है।
Advertisement


सामने की ओर इसमें लोकप्रिय Jeep से प्रेरित वर्टिकल स्लैट्स शामिल किए गए हैं। बड़े व्हील आर्च और रिडिजाइन बम्पर इस SUV को भारी-भरकम महसूस कराते हैं। हेडलैम्प्स और टेल-लैंप्स के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं, जिससे Thar का मूल रूप बरकरार रहता है। इसके रूफ और फ्रंट बंपर पर मौजूद एलईडी बार बेहद आकर्षक लगते हैं। ऑफ-रोडिंग ट्रिप के लिए इसमें पीछे की ओर सीढ़ी के साथ रूफ रैक भी जोड़ा गया है।
Advertisement

डिजाइनर ने इसके पावरट्रेन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल Mahindra के बेड़े में इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आने वाले समय में महिंद्रा कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपनी 3 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के टीजर भी शेयर किए हैं, जिन्हें बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। क्योंकि विदेशी मार्केट में कुछ कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडिंग व्हीकल्स लॉन्च कर चुकी है, तो ऐसे में अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि Thar EV भी भविष्य में सच हो जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  2. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  3. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  4. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  5. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  6. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  7. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.