EV बिजनेस बढ़ाने के लिए Mahindra Group ने Reliance BP Mobility से हाथ मिलाया

इससे महिंद्रा ग्रुप को बैटरी उपलब्ध कराने का एक नया बिजनेस भी मिल सकेगा। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री अभी कुल ऑटोमोबाइल सेल्स की तुलना में बहुत कम है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 17:53 IST
ख़ास बातें
  • इससे महिंद्रा ग्रुप को बैटरी उपलब्ध कराने का एक नया बिजनेस भी मिल सकेगा
  • महिंद्रा के EV के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस में भी Jio-bp मदद करेगी
  • महिंद्रा ग्रुप देश के EV मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है

इस पार्टनरशिप में EV की मैन्युफैक्चरिंग की संभावना पर भी काम किया जाएगा

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और ट्रैक्टर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले Mahindra Group ने इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवेलप करने और चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए Reliance BP Mobility Limited (Jio-bp) के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियों ने Mahindra के इलेक्ट्रिक थ्री और फोर व्हीलर्स के साथ स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस तैयार करने के लिए MoU किया है। इस पार्टनरशिप में EV की मैन्युफैक्चरिंग की संभावना पर भी काम किया जाएगा। 

महिंद्रा ग्रुप ने बताया कि इस पार्टनरशिप का उद्देश्य देश में EV की संख्या बढ़ाना है। इसके लिए हाई परफॉर्मेंस और स्वाप की जा सकने वाली बैटरियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे साथ ही महिंद्रा के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस में भी Jio-bp मदद करेगी। इस पार्टनरशिप के साथ महिंद्रा ग्रुप देश के EV मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। महिंद्रा ग्रुप की योजना अगले कुछ वर्षों में अपने व्हीकल्स के बैटरी-इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बड़ी रेंज लॉन्च करने की है। इसके साथ ही यह अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी बदलने की सर्विस शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चलाने वालों को लंबी दूरी तक जाने में परेशानी नहीं होगी।
Advertisement

इससे महिंद्रा ग्रुप को बैटरी उपलब्ध कराने का एक नया बिजनेस भी मिल सकेगा। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री अभी कुल ऑटोमोबाइल सेल्स की तुलना में बहुत कम है। बैटरी की अधिक कॉस्ट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी इसके पीछे बड़े कारण हैं। Jio-bp ने हाल ही में बताया था कि उसने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग और बैटरी बदलने की सर्विसेज शुरू की हैं। 

महिंद्रा ग्रुप पेट्रोल और डीजल से चलने वाले व्हीकल्स के अपने मौजूदा पोर्टफोलियो को बढ़ाने के साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस को भी मजबूत करना चाहता है। महिंद्रा ग्रुप का अनुमान है कि 2027 तक देश में उसकी कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की होगी। Jio-bp के साथ पार्टनरशिप से महिंद्रा ग्रुप को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है। 
Advertisement

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla भी भारत के EV मार्केट में बिजनेस  शुरू करना चाहती है। कंपनी ने केंद्र सरकार से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने का निवेदन किया है। हालांकि, देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहा है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने से देश में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EV, Mahindra, Partnership, Tesla, Battery

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.