XUV400 के नाम से लॉन्च होगी Mahindra की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को मिलेगी टक्कर!

इससे पहले कहा जा रहा था कि Mahindra XUV400 के नाम से एक मिड साइज नॉन-इलेक्ट्रिक एसयूवी लाई जा सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक कार को XUV400 के नाम से किया जा सकता है लॉन्च
  • साल 2027 तक लगभग 8 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है कंपनी
  • eKUV100 इलेक्ट्रिक कार भी लिस्ट में मौजूद

साल 2027 तक Mahindra कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी

महिंद्रा साल 2027 तक 13 नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें से 8 सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल होंगे। पिछले कुछ समय से मार्केट में eKUV100, XUV300 EV का नाम कई खबरों में आ चुका है और अब, इस लिस्ट में एक Mahindra XUV400 का नाम भी जुड़ गया है। महिंद्रा ग्रुप में ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने जानकारी दी है कि कंपनी eXUV300 को XUV400 नाम से लॉन्च कर सकती है। नाम जो भी हो, इससे यह तो साफ हो जाता है कि eXUV300 इलेक्ट्रिक को लेकर सामने आ रहे लीक्स गलत नहीं है।

AutoCar India की रिपोर्ट से पता चलता है कि Mahindra मार्केट में eXUV300 को दूसरे नाम से लॉन्च कर सकती है। कंपनी की प्लानिंग इस इलेक्ट्रिक कार को XUV400 नाम से लॉन्च करने की है। हालांकि, राजेश जेजुरिकर ने यह भी बताया है कि नाम फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है। यह अभी भी कोडनेम है। 

पहले कहा जा रहा था कि Mahindra XUV400 के नाम से एक मिड साइज नॉन-इलेक्ट्रिक एसयूवी लाई जा सकती है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ समय से S204 कोडनेम वाली इस मिड-साइज़ SUV को फोर्ड के B-प्लेटफॉर्म पर बनाने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, Ford और Mahindra साझेदारी में नहीं है, इसलिए इसकी काफी संभावना है कि एक्सयूवी400 नाम का इस्तेमाल eXUV300 के लिए किया जा सकता है। 

Mahindra eXUV300 का प्रोडक्शन वर्जन 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी और चिप की वैश्विक कमी के चलते इस कार के प्रोडक्शन में देरी की खबरें आ रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.