Mahindra Bolero इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक जल्द होगा लॉन्च! देखें टीजर वीडियो

Mahindra Automotive के टीजर वीडियो में एक केवल एक पिक-अप ट्रक का सिल्हूट दिखाई देता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • टीजर के आखिर में लिखे 'Coming Soon' से पता चलता है कि यह जल्द लॉन्च होगा
  • कमर्शियल EV के टीजर में इसे 'Future of pick-ups' कहा गया है
  • Mahindra 15 अगस्त को 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल दुनिया के सामने पेश करने वाली है

Mahindra 15 अगस्त को दुनिया के सामने 5 इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने वाली है

महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल रेंज की शुरुआत की घोषणा एक टीजर के जरिए की, जिसमें कंपनी ने बताया है कि 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इस साल 15 अगस्त के मौके पर दुनिया के सामने पेश किए जाएंगे। अब, एक और टीजर के जरिए महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल यूनिट ने यह पुष्टि कर दी है कि कंपनी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। कंपनी के टीजर वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Mahindra भारत में जल्द अपने Bolero Pik up ट्रक का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Automotive के टीजर वीडियो में एक केवल एक पिक-अप ट्रक का सिल्हूट दिखाई देता है, लेकिन इस आउटलाइन से संकेत मिलते हैं कि यह नया इलेक्ट्रिक वाहन महिंद्रा बोलेरो पिक-अप का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है, जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले पिक-अप ट्रकों में से एक है। टीजर में इस इलेक्ट्रिक पिक-अप के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन वीडियो के आखिर में 'Coming Soon' से पता चलता है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।



महिंद्रा ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का टीजर 'पिक-अप का भविष्य' (Future of pick-ups) टैगलाइन के साथ आता है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने कमर्शियल सेगमेंट में इस ट्रक के साथ धमाका करने की थान ली है। ऐसा हो सकता है कि इसका बाहरी डिजाइन मामूली अंतर के साथ मौजूदा ICE पिक-अप के समान ही है। इस नए इलेक्ट्रिक वर्जन में कुछ एडवांस फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। मौजूदा ICE वर्जन दो सीटों वाले सिंगल सिंगल-कैबिन कॉन्फिगरेशन में आता है। ऐसा हो सकता है कि इलेक्ट्रिक वर्जन भी इसी कॉन्फिगरेशन से लैस हो।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि हालिया टीजर से पता चलता है Mahindra अपने 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' बेड़े में शुरुआत में 5 इलेक्ट्रिक SUV और कॉम्पैक्ट एसयूवी को जोड़ने वाली है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्डशायर में स्थित महिंद्रा एडवांस डिजाइन यूरोप (MADE) फैसेलिटी में डिजाइन किया गया है और इन्हें यूके में ही पेश किया जाएगा, जिसका मतलब साफ है कि महिंद्रा ग्‍लोबल मार्केट को ध्‍यान में रखकर आगे बढ़ रही है। 
Advertisement

कंपनी कूपे (Coupe) एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक मिड-साइज एसयूवी समेत 5 अलग-अलग स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। 5 मॉडलों में से चार ग्राउंड अप इलेक्ट्रिक व्‍हीकल होंगे। वहीं एक मॉडल XUV400 होने की उम्मीद है, जिसे 2022 में अंत के कुछ महीनों में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने एक नई कूपे एसयूवी भी शोकेस की है, जिसे महिंद्रा XUV900 इलेक्ट्रिक एसयूवी कूप कहा जा सकता है। Mahindra एक इलेक्ट्रिक मिड-साइज SUV को भी शोकेस कर सकती है, जो XUV700 के आकार की होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.