Mahindra Bolero Maxx Pik-Up हुआ लॉन्च, दमदार माइलेज के साथ 2 टन तक वजन उठाने की कैपेसिटी

कीमत की बात की जाए तो Mahindra Bolero Maxx की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra ने Mahindra Bolero Maxx पिकअप को लॉन्च कर दिया है।
  • Mahindra Bolero Maxx की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपये है।
  • Bolero MaXX Pik-Up HD 2.0L में सेगमेंट का पहला बेड जितना लंबा स्पेस है।

Mahindra Bolero Maxx Pik-Up 17.2 किमी का माइलेज देती है।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने आज भारतीय बाजार में Mahindra Bolero Maxx पिकअप को लॉन्च कर दिया है। 7.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत वाले नए Bolero Maxx Pik-Up में काफी कुछ नया दिया गया है। यहां हम आपको Mahindra Bolero Maxx के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Mahindra Bolero Maxx की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Mahindra Bolero Maxx की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपये है। इस वाहन को महज 24,999 रुपये में बुक किया जा सकता है। 2023 Mahindra Bolero Maxx Pik-Up का VXi वेरिएंट, LX वेरिएंट की तुलना में 25,000 से 30,000 रुपये महंगा है। इसके अलावा गोल्ड कलर वेरिएंट, व्हाइट कलर वेरिएंट की तुलना में 5,000 रुपये मंहगा है।
 

2023 Mahindra Bolero Maxx Pik-Up की पावर और स्पेसिफिकेशंस


2023 Mahindra Bolero Maxx Pik-Up दो सीरीज में उपलब्ध है, जिसमें HD सीरीज (HD 2.0L, 1.7L और 1.7, 1.3) प्रदान करती है। वहीं City सीरीज (City 1.3, 1.4, 1.5 और City CNG) प्रदान करती है। नई रेंज की कैपेसिटी 1.3 टन से लेकर 2 टन तक है, जिसमें कार्गो स्पेस की लंबाई 3050mm तक है। Mahindra Bolero Maxx Pik-up में m2Di 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 80 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Bolero Maxx Pik-Up के फीचर्स में हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 20 हजार किमी सर्विस इंटरवल और LED टेल लैंप दिया गया है। इसके अलावा इसमें iMAXX कनेक्टेड सॉल्युशन के साथ 50 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें रूट प्लानिंग, एक्सपेंस मैनेजमेंट, व्हीकल ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग और जियो फेंसिंग शामिल है।

Bolero MaXX Pik-Up HD 2.0L में सेगमेंट का पहला बेड जितना लंबा स्पेस दिया गया है, जिसकी क्षमता 2 टन तक है। वहीं Bolero MaXX Pik-Up HD 1.7L, 1.7 और 1.3 वेरिएंट में 3,050mm लंबाई वाला बेड मिलता है, जिसकी वजन उठाने की क्षमता 1.7 टन  और 1.3 टन है। Bolero MaXX Pik-Up City 1.5 और 1.4 सिटी सीरीज की वजन उठाने की क्षमता 1.5 और 1.4 टन है। माइलेज की बात करें तो यह 17.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान कर सकता है। इसके कार्गो बेड की लंबाई 2,640mm है। 
Advertisement

 Bolero Maxx Pik-Up City 1.3 में 2,500mm लंबा कार्गो बेड दिया गया है, जिसकी वजन उठाने की कैपेसिटी 1.3 टन है। यह प्रति लीटर में 17.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।  Bolero MaXX Pik-Up City CNG एक इको फ्रेंडली व्हीकल है, जिसकी वजन उठाने की कैपेसिटी 1.2 टन है। इसमें 2,500mm लंबाई वाला कार्गो बेड दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mahindra Bolero

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  3. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  4. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  6. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  2. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  4. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  6. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  8. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  9. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  10. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.