अमेरिकी कंपनी ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकल, सिंगल चार्ज में चलेगी 96 किलोमीटर

Lyft अमेरिका में बाइक शेयरिंग प्लेटफॉर्म चलाती है। ठीक उसी प्रकार जैसे भारत में Yulu, Pedl और Bounce काम करते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2021 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Lyft ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक साइकल
  • सिगंल चार्ज में चलती है 96.5 किलोमीटर
  • अमेरिकी बाइक शेयरिंग प्लेटफॉर्म है Lyft

Lyft की नई इलेक्ट्रिक साइकल 96.5 किलोमीटर की रेंज देती है

अमेरिकी बाइक शेयरिंग कंपनी Lyft ने एक नई इलेक्ट्रिक साइल पेश की है, जो मॉडर्न और पारंपरिक डिज़ाइन का एक मिश्रण है। इसकी खासियत इसकी दमदार बैटरी है, जिसकी बदौलत इस इलेक्ट्रिक साइकल को सिंगल चार्ज में 96.5 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 500 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की टॉप स्पीड के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी ने डिज़ाइन को पारंपरिक साइकल जैसा रखा है, लेकिन साथ ही इसे आकर्षक भी बनाया है। इसमें बैटरी और सभी केबल को फ्रेम के अंदर फिट किया गया है। इससे इस इलेक्ट्रिक साइकल का डिज़ाइन काफी साफ-सुथरा लगता है।

Lyft ने अपने ब्लॉग के जरिए अमेरिका में नई इलेक्ट्रिक बाइक उर्फ इलेक्ट्रिक साइकल के बारे में कई जानकारियां साझा की है। नई इलेक्ट्रिक साइकल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह मॉर्डन दिखने के साथ-साथ पारंपरिक साइकल की रूपरेखा को भी बरकरार रखती है। इसमें बैटरी और अन्य केबल्स को बीच की फ्रेम के अंदर सेट किया गया है। फ्रंट और बैक में LED लाइट दी गई है। सबसे अच्छी बात है कि इसके फ्रेम को अंधेरे में चमकने वाले पेंट से कवर किया गया है। इस तरह यह साइकल रात के समय चमकती है। यह रात के समय साइकल चलाने वालों की सुरक्षा के लिहाज से काफी अच्छा है।
Advertisement
 

फिलहाल इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। ब्लॉग के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक साइकल में 500W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में साइकल को 96.5 किलोमीटर तक दौड़ा सकती है। हालांकि बैटरी की क्षमता और इसकी टॉप-स्पीड की जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके पीछे वाले पहिए में हाइड्रॉलिक्स सॉलिड डिस्क ब्रेक लगी है। इसके अलावा, नई इलेक्ट्रिक साइकल कई सेंसर से लैस आती है, जो कंपनी को इसका डेटा साझा करती है। कंपनी का कहना है कि इस डेटा के जरिए इन साइकल को मेंटेन रखने में आसानी होगी।

Lyft अमेरिका में बाइक शेयरिंग प्लेटफॉर्म चलाती है। ठीक उसी प्रकार जैसे भारत में Yulu, Pedl और Bounce काम करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग इलेक्ट्रिक साइकल, मोपेड या बाइक को कुछ समय के लिए रेंट पर ले सकते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से इलेक्ट्रिक बाइक, किक स्कूटर आदि हैं। दुनिया भर में इस तरह की सर्विस की डिमांड बढ़ते जा रही है। Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि Lyft ने पिछले साल 18 लाख नए यूज़र्स जोड़े थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.