Ola, Ather, Bajaj, TVS को टक्कर देने आ रहा है LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर, फ्री में करें बुक

खबर है कि LML Electric जनवरी 2023 से अपने नए प्रोडक्ट्स की सेल शुरू करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • LML Electric ने Star इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है
  • स्कूटर को ग्राहक फ्री में बुक कर सकते हैं
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है

LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर को जनवरी 2023 से उपलब्ध कराया जा सकता है

लोहिया मशीन्स लिमिटेड (LML) ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Star' के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि स्कूटर के अगले साल की शुरुआत में उपलब्ध होने की बात कही जा रहा है। 2018 में LML के बंद होने के बाद कंपनी को SG Corporate Mobility द्वारा खरीदा गया था। इस स्कूटर को इसी कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन हरियाणा के मानेसर में पूर्ववर्ती Harley-Davidson के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में किया जाएगा, जिसका स्वामित्व Saera Electric Auto के पास है।

LML Electric ने Star इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। बुकिंग के लिए फिलहाल कंपनी किसी प्रकार का टोकन अमाउंट नहीं ले रही है। स्कूटर को ग्राहक फ्री में बुक कर सकते हैं।

LML ने सितंबर महीने में तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कान्सेप्ट पेश किए थे, जिनमें से एक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर था। इसके अलावा कंपनी दो अन्य प्रोडक्ट - हाइपरबाइक और ई-बाइक भी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, इन दोनों प्रोडक्ट के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

स्टार ई-स्कूटर को देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में चल रही तगड़ी प्रतिस्पर्धा के खिलाफ जीतने का मौका देने के लिए, LML इस स्कूटर को कई दिलचस्प फीचर्स के साथ ला रही है, जैसे कि एडजस्टेबल सीटिंग, इंटरेक्टिव इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फोटोसेंसिटिव हेडलैंप। इसके अलावा, ई-स्कूटर में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी होंगे, जैसे कि 360-डिग्री कैमरा और हैप्टिक फीडबैक। 
Advertisement

खबर है कि LML Electric जनवरी 2023 से अपने नए प्रोडक्ट्स की सेल शुरू करने की योजना बना रही है।
Advertisement

LML Electric के प्रोडक्ट्स का मुकाबला Hero Electric, Hero Vida, Ola Electric, TVS, Bajaj और Ather जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से होगा। टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स के लिए LML Electric ने जर्मनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी eROCKIT के साथ एग्रीमेंट किया है। हालांकि, LML Electric का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.