• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • LML सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक के साथ करेगा भारत में वापसी, 180KM रेंज वाले OLA स्कूटर को देगा टक्कर

LML सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक के साथ करेगा भारत में वापसी, 180KM रेंज वाले OLA स्कूटर को देगा टक्कर

पिछले कुछ महीनों में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली है, जिसका सामना LML Electric को भी करना पड़ेगा।

LML सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक के साथ करेगा भारत में वापसी, 180KM रेंज वाले OLA स्कूटर को देगा टक्कर

LML ने 1983 में Vespa के साथ हाथ मिलाया था और कई लोकप्रिय स्कूटर लॉन्च किए

ख़ास बातें
  • LML ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री की घोषणा कर दी है
  • किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बनाएगी कंपनी
  • देश में Bajaj, TVS, Ather Energy, Ola जैसे ब्रांड्स से होगा सामना
विज्ञापन
LML, इस नाम ने 90 के दशक में लाखों भारतीयों को अपना दिवाना बनाया था। कंपनी ने किफायती और आकर्षक स्कूटर के साथ-साथ स्पोर्ट्स बाइक के दम पर देश में अपनी एक अलग जगह बनाई थी और अब कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री करने का मन बना चुकी है। LML ने घोषित किया है कि कंपनी जल्द अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) पेश करेगी। शायद यह देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) मार्केट में अपने पैर जमा रही कंपनियों के लिए अच्छी खबर नहीं है, लेकिन LML के फैन्स और भविष्य में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छी खबर है।

LML ने प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में LML Electric नाम से वापसी करेगी। कंपनी ने इस बारे में सटीक जानकारी साझा नहीं की है कि वह किस प्रोडक्ट पर काम कर रही है, लेकिन यह बताया गया है कि वर्तमान में नए प्रोडक्ट लॉन्च की प्लानिंग और स्ट्रैटजी पर काम किया जा रहा है। कंपनी अभी भारतीय ग्राहकों की इलेक्ट्रिक मार्केट से मांग या जरूरत को समझने की कोशिश कर रही है। निश्चित तौर पर पिछले कुछ महीनों में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली है, जिसका सामना LML Electric को भी करना पड़ेगा।

प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी Bajaj का Chetak EV लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सक्षम रहा है। वहीं, दूसरी ओर अन्य भारतीय टू-व्हीलर दिग्गज TVS का iQube भी धूम मचा रहा है। Ather Energy का इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। लिस्ट यही नहीं थमती है। Ola और Simple Energy ने भी पिछले महीने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च किए हैं, जो जबरदस्त पावर और बेहतरीन रेंज से लैस आते हैं। इन्हें युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए इनमें आकर्षक लुक के साथ स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

यही कारण है कि LML को पूरी तैयारी के साथ मार्केट को हिट करना होगा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित LML Electric के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ योगेश भाटिया (Yogesh Bhatia) का कहना है कि कंपनी अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं और कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही लुक व डिज़ाइन में लेटेस्ट होंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि आगामी प्रोडक्ट मिडल क्लास कम्युनिटी पर फोकस करेगा। कंपनी केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bikes) को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

यदि आप 20वीं शताब्दी में जन्में हैं या LML के बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें कि लोहिया मशीनरी (LML) ने 1983 में इटली की Piaggio (Vespa) से हाथ मिलाया था। इस साझेदारी में कंपनी ने कई जबरदस्त और लोकप्रिय स्कूटर लॉन्च किए, लेकिन बदलती मार्केट में कंपनी ने प्रोडक्शन बंद कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »