Lime Vision: स्कूटर सवार को एक्सिडेंट से बचाएगा यह AI बेस्ड सेफ्टी सिस्टम

Lime के अनुसार, एडवांस्ड साइडवॉक डिटेक्शन को साल के अंत तक छह शहरों में लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • Lime Vision दावे अनुसार, इंडस्ट्री का पहला AI बेस्ड विजन प्लेटफॉर्म है
  • Lime Vision में ऑन-बोर्ड कैमरों का उपयोग किया जाता है
  • यह सिस्टम स्कूटर सवार को फुटपाथ से हटने के लिए सचेत करता है

Lime Vision को कंपनी ने खुद तैयार किया है

माइक्रोमोबिलिटी ऑपरेटर Lime ने दुर्घटनाओं, गंभीर चोटों, नशे में राइडिंग और फुटपाथ पर राइडिंग में होने वाली घटनाओं को कम करने के लिए एक नया सेफ्टी सिस्टम लॉन्च किया है। कंपनी का यह सिस्टम कई एप्लीकेशन को सपोर्ट करेगा, लेकिन इसका सबसे अहम पहलू Lime Vision होगा। कंपनी का कहना है कि टलाइम विजन इंडस्ट्री का पहला AI कंप्यूटर विजन प्लेटफॉर्म है, जिसे इन-हाउस तैयार किया गया है। यह सिस्टम कैमरों का उपयोग करके एडवांस साइडवॉक डिटेक्शन प्रदान करता है।

Lime ने ब्लॉग के जरिए बताया है कि इंडस्ट्री का उनका यह पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड कंप्यूटर विजन प्लेटफॉर्म राइडिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव का काम करेगा। कंपनी ने जानकारी दी कि इस Lime Vision में ऑन-बोर्ड कैमरों का उपयोग किया जाता है, जो 'एडवांस्ड साइडवॉक डिटेक्शन' प्रदान करता है, जो एक सेकंड से भी कम समय में यह पता लगा सकता है कि राइडर फुटपाथ पर स्कूटर का उपयोग कर रहा है। 
 

फुटपाथ पर राइडिंग का पता लगाने के बाद, यह सेफ्टी सिस्टम स्कूटर सवार को एक अलर्ट के साथ सचेत करता कि उसे फुटपाथ से हट जाना चाहिए, साथ ही स्कूटर की स्पीड को कम करना चाहिए। 

Lime के अनुसार, एडवांस्ड साइडवॉक डिटेक्शन को साल के अंत तक छह शहरों में लॉन्च करने की योजना है। कंपनी का कहना है कि 'एडवांस्ड साइडवॉक डिटेक्शन' सिस्टम फुटपाथ पर राइडिंग को कम करने और सभी फुटपाथ यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक गेमचेंजर साबित होगा।
Advertisement

लाइम ने ब्लॉग में लिखा है कि "इस तकनीक को इन-हाउस बनाने का मतलब है कि हम इस पर जल्दी से सुधार और बदलाव कर पाएंगे और इसे आवश्यकतानुसार ऑप्टिमाइज कर पाएंगे। इसे हमारे हार्डवेयर और फर्मवेयर के साथ एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lime, Lime Vision
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.