20000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Lenovo ThinkPlus लॉन्च, 190W चार्जिंग आउटपुट, जानें कीमत

पावरबैंक में 100W सेल्फ चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2025 07:34 IST
ख़ास बातें
  • खास फीचर्स में इसका डिस्प्ले शामिल है जो बॉडी के भीतर ही मौजूद है।
  • पावरबैंक में 100W सेल्फ चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • यह PPS, PD 3.0, QC 3.0 जैसे मुख्य स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है।

Lenovo ThinkPlus 190W पावर बैंक कंपनी का लेटेस्ट पोर्टेबल चार्जर है जो 20,000mAh बैटरी के साथ आता है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने नया पावरबैंक ThinkPlus 190W लॉन्च किया है जो 20,000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। कंपनी का यह नया पावर बैंक कई आकर्षक फीचर्स से लैस है जिसमें इसका बिल्ट-इन डिस्प्ले भी शामिल है। पावर बैंक के अंदर ही एक यूएसबी-सी केबल को इंटीग्रेट किया गया है जिससे यूजर को अलग से केबल साथ रखने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसमें USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है। यह दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Lenovo ThinkPlus 190W Power Bank Price

Lenovo ThinkPlus 190W पावर बैंक को कंपनी ने चीन में पेश किया है। पोर्टेबल चार्जर की कीमत 259 युआन (लगभग 3,300 रुपये) है। कंपनी ने नए पावर बैंक को चीनी मार्केट में पेश किया है। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। चीन के बाहर अन्य मार्केट्स में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

Advertisement

Lenovo ThinkPlus 190W Power Bank Specifications

Lenovo ThinkPlus 190W पावर बैंक कंपनी का लेटेस्ट पोर्टेबल चार्जर है जो 20,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें इंटीग्रेटेड USB-C केबल दी गई है। चार्जिंग पोर्ट्स की बात करें तो इसमें एक USB Type-C पोर्ट, और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। USB-C की मदद से यह 140W की अधिकतम आउटपुट दे सकता है। जबकि Type-A की मदद से 30W की आउटपुट दे सकता है। Type-C पोर्ट और USB-C केबल को मिला दें तो कुल आउटपुट 190W तक चली जाती है। 

इस पावरबैंक में 100W सेल्फ चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके खास फीचर्स में इसका डिस्प्ले शामिल है जो बॉडी के भीतर ही मौजूद है। यह इंटीग्रेटेड स्क्रीन इसमें कई तरह की जानकारी दिखाती है। उदाहरण के लिए प्रत्येक पोर्ट में से कितनी आउटपुट मिल रही है, साथ ही इसकी इंटरनल बैटरी की कैपिसिटी, और डिवाइस का ऑपरेशनल टेम्परेचर कितना है, जैसी जानकारी इसमें दिखाई देती है। यह PPS, PD 3.0, QC 3.0 जैसे मुख्य स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.