होटल लॉबी में यूरीन करने पर Lenovo ने जॉब से निकाला, सेल्‍समैन ने मांगा करोड़ों का हर्जाना

रिचर्ड ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि लेनोवो ने न्यू यॉर्क शहर के मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ने सेल्‍समैन को निकाला जॉब से
  • होटल लॉबी में यूरीन करने पर कार्रवाई
  • सेल्‍समैन ने केस किया, मांगा बड़ा हर्जाना

घटना इस साल फरवरी की है। रिचर्ड ने अब अपनी पूर्व कंंपनी पर केस किया है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

पॉपुलर पीसी-लैपटॉप ब्रैंड लेनोवो (Lenovo) ने एक कर्मचारी को जॉब से निकाला, तो उसने हर्जाने की मांग कर दी। पूरा मामला लेनोवो के कंप्‍यूटर सेल्‍समैन से जुड़ा है। दरअसल, सेल्‍समैन ने अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर होटल की लॉबी में यूरीन कर दिया। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। सेल्‍समैन ने न्‍यू यॉर्क की अदालत का दरवाजा खटखटाया और कंपनी से 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 12.58 करोड़ रुपये) के हर्जाने की डिमांड कर दी है। 

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला लेनोवो में सेल्‍समैन रहे 66 वर्षीय रिचर्ड बेकर से जुड़ा है। उनका कहना कि ब्‍लैडर से जुड़ी बीमारी के कारण वह होटल की लॉबी में यूरीन करने को मजबूर हो गए थे, जिसके बाद कंपनी ने उन्‍हें जॉब से निकाल दिया। 
Advertisement

रिचर्ड ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि लेनोवो ने न्यू यॉर्क शहर के मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन किया है। उन्‍होंने कंपनी पर विकलांगता के आधार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। 

घटना इस साल फरवरी की है। रिचर्ड ने अपने केस में दावा किया है कि ऑफ‍िशियल डिनर के बाद वह न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास मौजूद अपने होटल लौट रहे थे। ब्‍लैडर संबंधी दिक्‍कत के कारण वह खुद को ज्‍यादा देर रोक नहीं पाए और होटल की मेन लॉबी से अलग एक फ्लोर पर मौजूद बरामदे में यूरीन किया। रिसर्च का कहना है कि उनके एक को-वर्कर ने उन्‍हें देख लिया और एचआर को इस बारे में बता दिया। 
Advertisement

रिचर्ड का कहना है कि उनकी वजह से वहां किसी को कोई परेशानी नहीं हुई थी। रिचर्ड साल 2016 से ही एक क्रोनिक ब्‍लैडर कंडीशन से जूझ रहे हैं और यूरोलॉजिस्‍ट से उनका इलाज चल रहा है। अदालत को बताया गया है कि लेनोवो में उनके साथी और मैनेजर, रिचर्ड की बीमारी के बारे में जानते थे। 
Advertisement

केस में कहा गया है कि लेनोवो ने अपने कर्मचारी के साथ कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। कुछ ही दिनों में उन्‍हें नौकरी से निकाल दिया। दिखावे के लिए एक एचआर 'जांच' की गई और उनका इंटरव्‍यू तक नहीं लिया। लेनोवो ने इस मामले में अभी कोई टिप्‍पणी नहीं की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दीवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.