लेईको दिवाली सेल 18-20 अक्टूबर को, कंपनी ने किया बड़ी छूट का वादा

लेईको दिवाली सेल 18-20 अक्टूबर को, कंपनी ने किया बड़ी छूट का वादा
विज्ञापन
स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली ज्यादातर कंपनियों के लिए दिवाली कई मायने में अहम है, ख़ासकर सेल के लिहाज से। ऐसे में कंपनियां ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। अभी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल का सीज़न जारी ही है, इस बीच चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने अपनी अलग-अलग सेल की घोषणाएं कर दी हैं।

पहले शाओमी ने 17-19 अक्टूबर को दिवाली सेल आयोजित करने की जानकारी दी। अब लेईको ने भी दिवाली के मौके पर सेल आयोजित करने की बात कही है। लेमॉल वेबसाइट पर सेल का आयोजन 18-20 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें कि लेमॉल, लेईको की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट है।

सेल को 'लेमॉल फॉर ऑल-दिवाली एडिशन' का नाम दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि लेमॉल फॉर ऑल के पिछले सीज़न को यूज़र ने जमकर सराहा था। याद दिला दें कि पिछली सेल के दौरान लेईको ले 2 स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,990 रुपये का सीडीएलए ईयरफोन मुफ्त में दिया जा रहा था। वहीं, ले मैक्स 2 की खरीदारी पर सीडीएलए ईयरफोन के साथ 3,787 रुपये के एक्सेसरी भी दिए गए थे। इसके अलावा हर किस्म एक्सेसरी पर छूट दी जा रही थी।

कंपनी ने जानकारी दी है कि आने वाली सेल में सेकेंड जेनरेशन स्मार्टफोन और सुपर3 टीवी सीरीज़ पर छूट मिलेगी। इच्छुक ग्राहक सीडीएलए ईयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, ब्लूटूथ हेडफोन और अन्य एक्सेसरी पर बड़े डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Leeco, Leeco Sale, Lemall

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »