Lamborghini Urus S हुई लॉन्च, टॉप स्पीड 305 किमी और कीमत 4.18 करोड़ रुपये

Lamborghini इंडिया ने आज भारत में 2023 Lamborghini Urus S को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Lamborghini ने आज भारत में 2023 Lamborghini Urus S को लॉन्च कर दिया है।
  • 2023 Lamborghini Urus S की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4.18 करोड़ रुपये है।
  • Lamborghini Urus S में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड लेम्बोर्गिनी इंजन है।

Lamborghini Urus S सिर्फ 3.5 सेकंड में 0-100 KM प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Photo Credit: Lamborghini

Lamborghini इंडिया ने आज भारत में 2023 Lamborghini Urus S को लॉन्च कर दिया है। बीते साल नवंबर में Urus Performante आई थी, जिसके बाद अब Urus S की एंट्री हुई है। Urus S और Performante में S ज्यादा एक्सेसबल वर्जन होगा जो कि Performante के नीचे रहेगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि Urus S में परफॉर्मेंस की कमी होगी। यहां आपको 2023 Lamborghini Urus S के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Lamborghini Urus S की कीमत


कीमत की बात की जाए तो 2023 Lamborghini Urus S की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4.18 करोड़ रुपये है।
Advertisement
 

Lamborghini Urus S की इंजन और पावर


Lamborghini की ऑफिशियल साइट के अनुसार, Lamborghini Urus S में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड लेम्बोर्गिनी इंजन दिया गया है जो कि 657 HP की पावर और 850 NM का टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो कि चारों व्हील्स को पावर प्रदान करता है। इस एसयूवी में प्रत्येक व्हील के लिए एक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल और डायनेमिक टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन भी मिलता है। स्पीड की बात करें तो Urus S सिर्फ 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है। इसके मुकाबले Urus Performante सिर्फ 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा है।
 

Lamborghini Urus S के फीचर्स


Lamborghini Urus S, स्टैंडर्ड Urus का अपग्रेड वर्जन है। इस एसयूवी में मौजूदा मस्कुलर डिजाइन के साथ फ्रंट बम्पर और रियर बम्पर डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। व्हील आर्च को ट्वीक किया गया है और कार्बन फाइबर हुड Urus S में बॉडी कलर जैसे पेंट में हैं। लेम्बोर्गिनी यूरूस एस को Performante के मुकाबले में ज्यादा स्टाइलिश रखा गया है। एसयूवी को फ्रंट में मेटल स्किड प्लेट और 21-इंच से 23-इंच व्हील ऑप्शन के साथ उपलब्ध किया गया है। Urus S में अपडेटेड इंटीरियर थीम भी हैं, जिसे ग्राहक चुन सकते हैं। अतिरिक्त डिजाइन कस्टमाइजेशन के लिए लैदर और ट्रिम एलीमेंट भी अपडेट किए गए हैं। यह ज्यादा कंफर्ट के लिए एसयूवी जियोफेंसिंग, वैलेट मोड और कनेक्टेड फीचर्स की बड़ी रेंज के साथ आती है। स्डैंडर्ड 21-इंच व्हील Pirelli P ZERO टायर से लैस हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो यह एसयूवी 440mm फ्रंट कार्बन सिरेमिक ब्रेक डिस्क (सीसीबी) और 370mm रियर कार्बन सिरेमिक ब्रेक डिस्क से लैस है। इस कार की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 85 लीटर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.