WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO

भारतीय फिनटेक स्टार्टअप Cred के फाउंडर कुणाल शाह वॉट्सऐप के हेड का पद संभालेंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2026 09:51 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया बॉस अब एक भारतीय होने वाला है।
  • विल कैथकार्ट वॉट्सऐप के सीईओ का पद छोड़ने जा रहे हैं।
  • कुणाल शाह वॉट्सऐप में नई भूमिका पर काबिज होंगे।

वॉट्सऐप के दुनियाभर में 3 अरब यूजर्स हैं।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp का नया बॉस अब एक भारतीय होने वाला है। WhatsApp के वर्तमान बॉस विल कैथकार्ट ने घोषणा की है कि वो अपना पद छोड़ने जा रहे हैं। अब भारतीय स्टार्टअप के फाउंडर वॉट्सऐप को ग्लोबल लेवल पर लीड करने जा रहे हैं। कैथकार्ट ने मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को करीबन 7 साल तक लीड किया और चैट ऐप को लगभग 3 अरब यूजर्स तक पहुंचाया। कैथकार्ट मेटा की लीडरशिप टीम में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, जबकि भारतीय फिनटेक स्टार्टअप Cred के फाउंडर कुणाल शाह वॉट्सऐप के हेड का पद संभालेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फेसबुक के फाउंडर और मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि शाह ने Cred के जरिए भारत की सबसे अहम टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बनाई। उन्होंने आगे कहा कि इस फिनटेक फाउंडर के पास ऐसी सोच और ग्लोबल नजरिया है जो दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप को चलाने में उनके बहुत काम आएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि मैं कुणाल के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं जिससे वॉट्सऐप को अरबों लोगों और लाखों बिजनेस के लिए बेहतरीन सर्विस बनाया जा सके।

Advertisement

कुणाल शाह ने सोमवार को लिंकडिन पर लिखा कि वॉट्सऐप में नई भूमिका संभालने के बावजूद कंपनी में शेयरहोल्डर बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि Meta ने Cred में $900 मिलियन का निवेश किया। शाह ने बताया कि मेटा Cred में एक माइनॉरिटी इन्वेस्टर के तौर पर शामिल होगा, लेकिन उसे मेंबर डेटा का एक्सेस नहीं होगा। CRED अपने अगले फेज के लिए तैयार है। शाह अपने पद से हट रहे हैं और मितेन संपत अंतरिम सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शाह ने आगे कहा कि वॉट्सऐप अब काफी आगे बढ़ गया है। मैं WhatsApp के सफर के अगले फेज के लिए मार्क, क्रिस और मेटा की लीडरशिप के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। विल, दुनिया जिस चीज पर इतना भरोसा करती है, उसे इतना बड़ा बनाने और इस बदलाव को आसान बनाने के लिए आपका धन्यवाद।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Kunal Shah, Will Cathcart, Cred

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.