KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद

Google ने doodle के ज़रिए बुधवार को भारत के पहले सुपरस्टार K.L. Saigal को याद किया है। हिंदी सिनेमा में बेमिसाल गायक रहे केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल, 1904 को हुआ था।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2018 12:16 IST
ख़ास बातें
  • गूगल डूडल ने दी केएल सहगल को श्रद्धांजलि
  • हर महत्वपूर्ण दिन को डूडल के ज़रिए दर्शाती है गूगल
  • गूगल डूडल ने उकेरी सुपरस्टार केएल सहगल की तस्वीर

केएल सहगल को गूगल डूडल का नमन

Google ने doodle के ज़रिए बुधवार को भारत के पहले सुपरस्टार KL Saigal को याद किया है। हिंदी सिनेमा में बेमिसाल गायक रहे केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल, 1904 को हुआ था। उनके 114वें जन्मदिन के मौके पर Google ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। शानदार गायक होने के साथ-साथ सहगल ने अपने अभिनय से भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने हुनर के दम पर उन्हें देश का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा। साल 1935 में आई फिल्म 'देवदास' KL Saigal के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

Google Doodle के ज़रिए सहगल को एक माइक के सामने गाते हुए दिखाया है। Doodle में KL Saigal के पीछे कोलकाता भवनों की झलक भी देखी जा सकती है। Google का आज का डूडल जानी-मानी कलाकार विद्या नागराजन ने बनाया है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1904 को हुआ था। अपने 15 साल से भी लंबे करियर में उन्होंने 185 से ज़्यादा गाने गाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बने।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद KL Saigal ने अपने 15 साल के करियर में कुल 36 फिल्मों में काम किया। इनमें उन्होंने 28 हिंदी फिल्में की जबकि 7 बंगाली फिल्मों में काम किया। इसमें प्रेसिडेंट, माई सिस्टर, जिंदगी, चांदीदास, भक्त सूरदास तानसेन खासा हिट रहीं। हालांकि इस दिग्गज कलाकार का महज 42 साल की उम्र में निधन हो गया। बाद में वह लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश सहित कई दिग्गज गायकों के लिए प्रेरणा साबित हुए।
Advertisement

Google ने आज भारतीय इतिहास के इसी दिग्गज का डूडल बनाया है। डूडल में केएल सहगल की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसमें वह गाना गा रहे हैं। उनकी तस्वीर के पीछे कोलकाता के कुछ तस्वीरें लगाई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्व में भारतीय फिल्मी दुनिया और बॉलीवुड का केंद्र कोलकाता होता था। बाद में इसकी धमक मुंबई के नाम होती चली गई। Google ने आज भारतीय इतिहास के इसी दिग्गज को डूडल के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की है। Google डूडल में केएल सहगल की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, उसमें वह गाना गा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.