Kia के अपकमिंग पिक-अप ट्रक का नाम होगा Tasman, जानें कब होगा लॉन्च?

Kia ने अपने अपकमिंग पिकअप ट्रक Tasman की घोषणा की है। यह कंपनी की ओर से पहला पिक-अप ट्रक होगा। Kia का कहना है कि Tasman लाइफस्टाइल पिकअप के कॉन्सेप्ट को रीडिफाइन करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 21:27 IST
ख़ास बातें
  • Kia ने अपने अपकमिंग पिकअप ट्रक का नाम Tasman रखा है
  • नाम ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरे पर स्थित तस्मानिया द्वीप से प्रेरित है
  • यह शुरुआत में कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व में लॉन्च होगा
Kia ने अपने अपकमिंग पिकअप ट्रक के नाम की घोषणा की है। आने वाले साल में हमें रोड पर Kia Tasman नाम का पिकअप देखने को मिल सकता है। यह नाम ऑस्ट्रेलिया के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित तस्मानिया नाम के द्वीप से प्रेरित है। Kia का कहना है कि Tasman एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन की भावना पैदा करता है और पिक-अप तस्मानिया की रगेड सुंदरता और पायोनीयरिंग स्पिरिट से प्रेरित होगा। फिलहाल इस ट्रक के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे रखा गया है। हालांकि, इसके अगले साल लॉन्च होने की संभावना है, तो ऐसे में हमें आने वाले समय में इसके टीजर्स देखने की उम्मीद है। बता दें कि Kia के एक पिकअप ट्रक को पिछले कुछ समय में कई मौको पर रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

Kia ने अपने अपकमिंग पिकअप ट्रक Tasman की घोषणा की है। यह कंपनी की ओर से पहला पिक-अप ट्रक होगा। Kia का कहना है कि Tasman लाइफस्टाइल पिकअप के कॉन्सेप्ट को रीडिफाइन करेगा। कंपनी की योजना 2025 में तस्मान को लॉन्च करने की है और इसे फेज्ड तरीके से कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व जैसे मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस कदम के पीछे प्रत्येक क्षेत्र की अनूठी मांगों और प्राथमिकताओं को पूरा करना है।
 

उदाहरण के लिए पिकअप ट्रकों के लिए ऑस्ट्रेलिया के मजबूत बाजार, कोरिया की आउटडोर एक्टिविटी में बढ़ती रुचि और अफ्रीका और मध्य पूर्व की ऑफ-रोड की आवश्यकता। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसे बाद में भारतीय बाजारों में लाया जाएगा या नहीं।

जैसा कि हमने बताया, Kia ने अपकमिंग पिकअप के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी पेश नहीं की है। अफवाहों की बात करें, तो ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग पिकअप कंपनी की Telluride SUV से प्रेरित होगी। इसमें 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड CRDi डीजल इंजन मिल सकता है, जो 200 बीएचपी से अधिक पावर और 450 एनएम टॉर्क के पावर आउटपुट को जनरेट करने में सक्षम है। ऑफरोडिंग के लिए इसमें 4x4 और मल्टीपल टेरेन मोड मिलने की भी संभावना है। हालांकि, ये सभी अभी केवल कयास हैं। आने वाले समय में हम कंपनी की ओर से अधिक जानकारी शेयर किए जाने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia Tasman, Kia Tasman SUV, Kia Tasman Pickup
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.