सिंगल चार्ज में 425 किलोमीटर चलेगी Kia की ये इलेक्ट्रिक कार, 18 मिनट में 80% तक होगी चार्ज

कंपनी की ओर से इस कार के लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • किआ ने कार के लॉन्च की नहीं की है कोई घोषणा।
  • कार को तेलंगाना में स्पॉट किया गया है।
  • साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद।

हैदराबाद में Kia का यह मॉडल ऑन रोड स्पॉट किया गया है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) भारतीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़े सेगमेंट के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जोर दे रही हैं, इसलिए हर ऑटोमोबाइल कंपनी अब इस सेगमेंट पर पूरा फोकस कर रही है। इसी कड़ी में किआ (Kia) की ओर से एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी जल्द ही भारत में लॉन्च की जा सकती है। इसकी ग्लोबल मार्केट की बात करें तो किआ की कई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) ग्लोबल लेवल पर मार्केट में उतारी जा चुकी हैं। 

अभी तक कंपनी की ओर से इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो किआ की भारत के लिए पहली इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कार को तेलंगाना में ऑन रोड स्पॉट किया गया है जिसकी एक इमेज इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। इसलिए कोरियाई कंपनी की यह अगली कार भारत में किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में जल्द लॉन्च हो सकती है। 

हैदराबाद में Kia के EV6 GT वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। Kia EV6 GT के भारत में साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस कार से उम्मीद की जा रही है कि यह टाटा नेक्सन ईवी, एमजी जेड एस ईवी आदि गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। Kia EV6 फिलहाल यूरोपियन मार्केट्स में मौजूद है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 425 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक कार में 77.4 kWh बैटरी दी गई है और यह 320 bhp की मैग्जिमम आउटपुट और 605 Nm पीक टॉर्क जेनेरट कर सकती है। 

इस कार के लिए कंपनी का दावा है कि ये 10 से 80 प्रतिशत तक केवल 18 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसमें अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है जिसकी मदद से ऐसा संभव हो पाता है। EV6 को ग्लोबल मार्केट में तीन वेरिएंट्स में कंपनी ने उपलब्ध करवाया है। इनमें EV6, EV6 GT Line और EV6 GT मॉडल्स आते हैं। इनमें GT वेरिएंट को सबसे पावरफुल बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। 
Advertisement

किआ की इस अपकमिंग कार की कीमत के बारे में बात करें तो यह यूरोप में 45,000 यूरो में आती है। यानि कि भारतीय रुपये के हिसाब से इसकी कीमत 37.15 लाख रुपये के करीब होती है। भारतीय मार्केट में इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। कंपनी की ओर से जल्दी इसके बारे में पुष्टि किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.