सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर चलती है Kia की ये इलेक्ट्रिक कार, कस्टमर्स का तगड़ा रिस्पॉन्स

Kia का दावा है कि EV6 इलेक्ट्रिक कार में शामिल बैटरी महज 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है और महज 4.5 सेकंड से भी कम समय की चार्जिंग में यह 100KM की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2021 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Kia ने पिछले महीने शुरू किए थे EV6 के ऑनलाइन रिज़र्वेशन
  • अभी तक केवल यूरोप में आ चुके हैं 7300 रिज़र्वेशन
  • 26,000 लोग दिखा चुके हैं अपनी दिलचस्पी

Kia EV6 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है

पिछले महीने कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia ने अपनी पहली और जबरदस्त फीचर्स से लोडेड इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) EV6 को बुकिंग के लिए पेश किया था। अब, कंपनी ने EV6 को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने की जानकारी दी है। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कंपनी को पूरे यूरोप में अभी तक कुल 33,000 प्रोस्पेक्टस मिल गए हैं। इसके साथ ही अभी तक रिज़र्वेशन की संख्या 7,300 पहुंच गई है। कंपनी ने यह भी बताया है कि EV6 के लिए 26,000 लोगों ने दिलचस्पी जताई है।

Kia ने ट्वीट के जरिए यूरोप में EV6 को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने की जानकारी दी। पूरे यूरोप से Kia की पहली इलेक्ट्रिक कार के लिए 7,300 रिज़र्वेशन्स मिल चुके हैं और 26,000 लोगों ने इस कार में दिलचस्पी दिखाई है। Kia का कहना है कि ये संख्या उनकी 2021 के लिए अनुमानित सेल्स से 300 गुना ज्यादा है। इसका मतलब है कि कंपनी ने इस साल की अपनी सेल्स का आंकड़ा अभी से पार कर लिया है। EV6 का प्रोडक्शन इस साल के मध्य में शुरू होगा। हालांकि सटीक तारीख नहीं दी गई है। यूरोप में इतनी ज्यादा डिमांड को देखते हुए इसकी ग्लोबल बाज़ार में भी हाई डिमांड का अंदेशा है।
Advertisement
 

Kia EV6 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और इसके बाद इसे यूरोप में प्री-ऑर्डर के लिए पेश किया गया है। रिज़र्वेशन्स की घोषणा के साथ कंपनी ने यह भी साझा किया है कि इस कार को यूरोप में अब लोकल डीलर्स के जरिए भी बुक किया जा सकता है।

EV6 दो बैटरी पैक के साथ आएगी, जिसमें टॉप ट्रिम में 77.4kWh क्षमता की बैटरी और स्टैंडड ट्रिम में 58.0kWh क्षमता की बैटरी मिलेगी। नई इलेक्ट्रिक कार (Latest Electric Car) EV6, EV6 GT और EV6 GT Line ट्रिम्स में लॉन्च हुई है। इनमें से टॉप ट्रिम EV6 GT-line दोनों तरह के बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगा, वहीं दूसरी ओर, EV6 GT को केवल 77.4kWh क्षमता की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। EV6 की एक और खास बात यह है कि कार टू व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव दोनों विकल्प में उपलब्ध होगी।
Advertisement

Kia का दावा है कि EV6 इलेक्ट्रिक कार में शामिल बैटरी महज 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है और महज 4.5 सेकंड से भी कम समय की चार्जिंग में यह 100KM की दूरी तय कर सकती है। इसे 800V और 400V चार्जिंग कैपिबिलिटी के साथ पेश किया गया है। EV6 के स्टैंडर्ड ट्रिम के टू व्हील ड्राइव विकल्प में 125kW क्षमता की मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो महज 6.2 सेकेंड में कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचा सकती है। इसके फोर व्हील ड्राइव विकल्प में 173kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 
Advertisement

वहीं, GT ट्रिम के टू व्हील ड्राइव विकल्प में 168kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो 229PS पावर जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह महज 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इससे भी दमदार इसका फोर व्हील ड्राइव ट्रिम होगा, जिसमें 239kW क्षमता की मोटर होगी, जो 325PS पावर जेनरेट करेगी। सबसे दमदार GT Line ट्रिम होगा, जिसमें 430kW क्षमता की डुअल मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह 740Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम महज 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इस ट्रिम की टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.