फ्लाइट के टॉयलेट से धुंआ निकलते देख मची हड़बड़ी, टॉयलेट में स्मोकिंग करता मिला व्यक्ति! गिरफ्तार

मामला 29 जनवरी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 09:03 IST
ख़ास बातें
  • शौचालय में स्मोकिंग करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार।
  • यात्री को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
  • विमान अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज।

इन दिनों विमानों में इस तरह की कई घटनाएँ देखने को मिल रही हैं। 

Photo Credit: Unsplash/Simko

केरल में एक फ्लाइट पैसेंजर को फ्लाइट के शौचालय में स्मोकिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यात्री को यहां के कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। यात्रा के दौरान टॉयलेट से अचानक धुंआ निकलते देख फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। क्रू भी इसके चलते अलर्ट हो गया कि कहीं प्लेन में आग न लग जाए। फिर जांच करने पता चला कि टॉयलेट में व्यक्ति धूम्रपान कर रहा था। इस मामले की जांच चल रही है। 

फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में त्रिशूर के रहने वाले सुकुमारन को पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। उन पर विमान अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला 29 जनवरी का बताया जा रहा है। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक 62 साल के सुकुमारन को पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया जब केबिन क्रू ने उन्हें एयरपोर्ट के अधिकारियों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्पाइसजेट की फ्लाइट बताई जा रही है। 
Advertisement

इससे पहले विमान में फ्लाइट के दौरान इस तरह की कई घटनाएं बीते दिनों सामने आई हैं। इससे पहले एक इतालवी महिला को फ्लाइट के चालकों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अबू धाबी से मुंबई की फ्लाइट में यह मामला सामने आया था जब उड़ान के दौरान महिला ने कथित तौर पर चालक दल के सदस्यों को घूंसा मारा। 

दरअसल महिला के पास इकोनॉमी क्लास की सीट बताई जाती है और बावजूद इसके वह बिजनेस क्लास में बैठी हुई मिली। जब इस बात को लेकर क्रू द्वारा आपत्ति जताई गई तो महिला ने क्रू के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। यहां तक कि कथित तौर पर महिला ने क्रू मेंबर्स के ऊपर थूका, उनको घूंसा मारा और कपडे़ उतारने तक पर उतारू हो गई। इन दिनों विमानों में इस तरह की कई घटनाएँ देखने को मिल रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: smoking in flight, man arrested, Kerala, Airport, flight

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.