मंदी के दौर में इस ग्लोबल IT कंपनी ने कर्मचारी को गिफ्ट की मर्सिडीज कार!

Webandcrafts विश्व स्तर पर आईटी संबंधित समाधान उपलब्ध करवाती है जिसमें कस्टम मोबिलिटी सॉल्यूशन, ई-कॉमर्स डेवलपमेंट, वेब एंड मोबाइल एप्लिकेशन और डाइनेमिक डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटजी जैसी चीजें शामिल हैं।

मंदी के दौर में इस ग्लोबल IT कंपनी ने कर्मचारी को गिफ्ट की मर्सिडीज कार!

Webandcrafts विश्व स्तर पर आईटी संबंधित समाधान उपलब्ध करवाती है

ख़ास बातें
  • Webandcrafts विश्व स्तर पर आईटी संबंधित समाधान उपलब्ध करवाती है
  • ग्लोबल IT फर्म ने कर्मचारी से खुश होकर गिफ्ट की मर्सिडीज लग्जरी कार
  • Webandcrafts नामक फर्म ने अपने सबसे पुराने कर्मचारी को दिया गिफ्ट
विज्ञापन
दुनियाभर में जहां टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, वहीं केरल की एक ग्लोबल टेक फर्म ने इसके उलट अपने एक कर्माचारी को एक मर्सिडीज कार गिफ्ट में दी है। कंपनी का कहना है कि उनका ये एम्प्लॉयी कंपनी के लिए बहुत ही ईमानदार, मेहनती और समर्पित रहा है। उसके इन्हीं गुणों को सम्मान देने के लिए उसे लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज तोहफे के तौर पर दी जा रही है। इसे कंपनी ने इसका पहला एम्प्लॉयी बताया है जब से इस टेक फर्म की शुरुआत हुई थी। 

मंदी के दौर में भले ही दुनियाभर से छंटनी की खबरें आ रही हों, और हजारों की संख्या में लोगों की नौकरियां जा रही हों, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में एक टेक फर्म ने दिल खोलकर अपने कर्मचारी को दिल खुश कर देने वाला तोहफा दिया है। UNI की रिपोर्ट के अनुसार, Koratty Infopark की ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर Webandcrafts नामक फर्म ने अपने सबसे पुराने कर्मचारी को एक लग्जरी मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट की है। कंपनी ने कहा है कि 2012 में जब कंपनी अस्तित्व में आई थी तब से ही क्लिंट एंटॉनी नामक कर्मचारी इस कंपनी के सबसे ईमानदार, मेहनती और समर्पित कर्मचारी रहे हैं। 

क्लिंट एंटॉनी कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर यानि CEO के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी की ग्रोथ और सफलता में उनका पूरा योगदान माना जाता है। कंपनी की मैनेजमेंट टीम का कहना है कि एंटॉनी को उन्होंने बहुत ध्यान से चुना था। पिछले 10 सालों में उन्होंने कंपनी के लिए जीतोड़ मेहनत की और उनकी परफॉर्मेंस का कोई तोड़ नहीं है। कंपनी के अनुसार, 2012 में जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल 4 लोग काम कर रहे थे। और आज, कंपनी के पास 300 कर्मचारी हैं। 

जैसा कि पहले बताया गया है, Webandcrafts विश्व स्तर पर आईटी संबंधित समाधान उपलब्ध करवाती है जिसमें कस्टम मोबिलिटी सॉल्यूशन, ई-कॉमर्स डेवलपमेंट, वेब एंड मोबाइल एप्लिकेशन और डाइनेमिक डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटजी जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन, ऐसे समय में जब, दुनियाभर में Google, Amazon, Microsoft जैसी टेक कंपनियां हजारों की संख्या में कर्मचारियों को निकाल रही हैं, ऐसे में इस कंपनी का इस तरह का कदम उठाना बहुत से लोगों के लिए राहत भरा कदम है और कंपनियों में लोगों के भरोसे को फिर से जगाने वाला साबित हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »