हंगरी की कंपनी Keeway ने भारत में लॉन्च किए 2 स्कूटर और 1 मोटरसाइकिल, 10 हजार में होंगे बुक

Keeway Sixties 300i और Vieste 300 की भारत में कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और कलर ऑप्शन के हिसाब से 3.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2022 19:39 IST
ख़ास बातें
  • Keeway Sixties 300i की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Vieste 300 की शुरुआती कीमत भी 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • K-Light 250V की कीमत का फिलहाल खुलासा किया जाना बाकी है

Keeway Sixties 300i और Vieste 300 की भारत में कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

Keeway ने अपने दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री की घोषणा की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के नाम Vieste 300 और Sixties 300i है और मोटरसाइकिल का नाम K-Light 250V है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Keeway Sixties 300i और Vieste 300 की कीमत भारत में Maruti Alto कार की कीमत के करीब है। हालांकि, इस स्कूटर में दमदार इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 278cc है। यह स्कूटर 18.7 Hp की मैक्सिमम पावर और 22 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। आइए इनके बारे में सब कुछ जानते हैं।

Keeway Sixties 300i और Vieste 300 की भारत में कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और कलर ऑप्शन के हिसाब से 3.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं,  K-Light 250V की कीमत का फिलहाल  खुलासा किया जाना बाकी है। तीनों प्रोडक्ट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 10,000 रुपये में ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Sixties 300i और Vieste 300 दोनों ही स्कूटर में एक समान लिक्विड कूल्ड 278cc इंजन मिलता है, जो सिंगल सिलेंडर/ 4-स्ट्रोक 4 वैल्व इंजन है। यह इंजन 18.7 Hp की मैक्सिमम पावर और 22 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों की ग्राउंड क्लीयरेंस में अंतर है। सिक्सटीस 300आई की ग्राउंड क्लीयरेंस 140mm है, जबकि वेस्टि में 135mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। वहीं, दोनों में क्रमश: 10 लीटर और 12 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। दोनों स्कूटर डुअल चैनल ABS से लैस आते हैं।

दोनों स्कूटर के डिजाइन में बड़ा अंतर है। जहां एक ओर Sixties 300i क्लासिक रेट्रो स्टाइल डिजाइन के साथ आता है। वहीं, Vieste 300 का डिजाइन मैक्सी शैली का है।
Advertisement

वहीं, Keeway K-Light 250V मोटरसाइकिल की बात करें, तो इसमें 249cc का V-twin, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो स्कूटर की तरह 18.7 Hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। इसकी खास बात यह है कि इस मोटरसाइकिल में रियर-व्हील बेस्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है। इस मोटरसाइकिल में 20 लीटर का टैंक मिलता है और यह भी डुअल चैनल ABS के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Keeway, Keeway Scooter, Keeway Motorcycles
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.