केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी 8 अप्रैल से शुरू, जानें कितना है किराया

हर साल की तरह इस बार भी श्री केदारनाथ धाम की यात्रा अगले महीने से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 13:30 IST
ख़ास बातें
  • केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 8 अप्रैल, 2025 को शुरू होगी।
  • IRCTC की हेली यात्रा वेबसाइट से हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर सकते हैं।
  • केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई 2025 को सुबह 7 बजे खुलेंगे।

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा 2 मई से शुरू होगी।

Photo Credit: Shri Badarinath Kedarnath Temple Committee UK

हर साल की तरह इस बार भी श्री केदारनाथ धाम की यात्रा (Kedarnath Yatra) अगले महीने से शुरू होने वाली है। इस बार केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई 2025 को सुबह 7 बजे खुलेंगे। केदारनाथ मंदिर तक जाने के लिए गौरीकुंड के बाद ट्रेक करने जाना पड़ता है, इसमें चाहें तो आप पैदल जा सकते हैं, पालकी या खच्चर की सवारी करके जा सकते हैं या फिर हेलीकॉप्टर सर्विस द्वारा भी कम समय में धाम तक पहुंच सकते हैं। अगर आप हेलीकॉप्टर से धाम पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले से ही बुकिंग करनी होगी। यहां हम आपको केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की ऑनलाइन बुकिंग के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में श्रद्धालु गौरीकुंड तक अपने वाहन से पहुंच सकते हैं और उसके बाद 16 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी होती है। सड़क मार्ग से जाने के लिए यह अंतिम बिंदु है, इसके अलावा हेलीकॉप्टर से आप मंदिर के बिलकुल नजदीक पहुंच सकते हैं। केदारनाथ या बद्रीनाथ की यात्रा के लिए आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है।


Advertisement
कब से शुरू होगी बुकिंग


श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 8 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें शुरुआत में 2 मई से लेकर 31 मई तक की यात्रा होगी।


कहां से करें हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग


Advertisement
अगर आप श्री केदारनाथ धाम हेलीकॉप्टर से जाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC की हेली यात्रा वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। इस साल हेलीकॉप्टर परिचालन रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा में मौजूद हेलीपैड से सर्विस प्रदान करेगा।


कितना होगा किराया


बताया जा रहा है कि इस साल हेलीकॉप्टर सर्विस के किराये में बढ़ोतरी हुई है। सिरसी से केदारनाथ के लिए किराया 6,061 रुपये, फाटा से केदारनाथ के लिए किराया 6,063 रुपये और गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए किराया 8,533 रुपये तय किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.