कश्मीर के टीचर ने 11 साल और 16 लाख रुपये खर्च कर बनाई Solar Car, देखें वीडियो

इस कार में बोनट, बूट डोर, और रूफ हर जगह विशाल सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिनके जरिए कार में लगा बैटरी पैक चार्ज होता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2022 13:03 IST
ख़ास बातें
  • कश्मीर के एक व्यक्ति ने एक कार को सोलर पावर्ड कार में बदल दिया है
  • इस कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की जमकर तारीफ हो रही है
  • कार की तस्वीरें और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं

इस कार में बोनट, बूट डोर, और रूफ हर जगह विशाल सोलर पैनल लगाए गए हैं

कश्मीर के एक व्यक्ति ने एक कार को सोलर पावर्ड कार में बदल दिया है। इस कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की जमकर तारीफ हो रही है। पेशे से टीचर इस शख्क की तारीफ खुद कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी की। इस व्यक्ति का नाम बिलाल अहमद (Bilal Ahmed) है, जिन्होंने 11 साल की महनत और 16 लाख रुपये खर्च कर एक ऐसी कार तैयार की है, जो सोलर पैनल के जरिए चार्ज होती है। कार की तस्वीरें और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

कश्मीर के एक फोटो जर्नलिस्ट Basit Zargar ने अपने ट्विटर हैंडल (@basiitzargar) पर सोलर पावर्ड मॉडिफाइड इलेक्ट्रिक कार की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इस कार को बिलाल अहमद नाम के एक अध्यापक ने तैयार किया है, जो पेशे से इंजिनीयर भी हैं। तस्वीरों और वीडियो में कार का पूरा डिजाइन देखने को मिलता है।
 

इस कार में बोनट, बूट डोर, और रूफ हर जगह विशाल सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिनके जरिए कार में लगा बैटरी पैक चार्ज होता है। हालांकि फिर भी, आपको ध्यान इसके दरवाजें खींचेंगे, क्योंकि इसमें दो गल-विंग स्टाइल दरवाजें लगे हैं, जो ऊपर की ओर खुलते हैं। ये टू-डोर, फोर-सीटर कार है। फिलहाल इस कार के पावरट्रेन की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी शिक्षक की उपलब्धि के बारे में ट्वीट किया और लिखा, (अनुवादित) "#BackToTheFuture [की] #DeLorean स्टाइल के दरवाजों वाली सोलर कार। बेहद आकर्षक दिखती है।"
Advertisement

NDTV के मुताबिक, बिलाल दिव्यांगों के लिए भी लग्जरी कार बनाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक दिक्कतों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने सोलर एनर्जी से चलने वाली इस कार को बनाने के बारे में सोचा। बिलाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने इस कार को बनाने में 11 साल तक मेहनत की है। निश्चित तौर पर यह कार कश्मीर के वातावरण के भी अनुकूल है। इलेक्ट्रिक होने के नाते यह शोर भी नहीं करती है, इसलिए इससे ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा।
Advertisement

अहमद ने कई वीडियो देखने के बाद इस कार में मॉडिफिकेशन शुरू की और नए फीचर्स जोड़े। उन्होंने कहा "शुरुआत में, मैंने विकलांगों के लिए एक कार बनाने की योजना बनाई, लेकिन कुछ वित्तीय मुद्दों के कारण, मैं इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा सका।" रिपोर्ट कहती है कि बिलाल ने इस कार को बनाने में 16 लाख रुपये खर्च किए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कार को रिमोट कंट्रोल से भी चलाया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Solar Powered Electric Car, electric cars, Solar Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.