JUST CORSECA ने आज होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंट्री करते हुए में दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को लॉन्च कर दिया है।
JC STUDIOX PRO (JST 832) में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन है।
Photo Credit: JUST CORSECA
JUST CORSECA ने आज होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंट्री करते हुए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को लॉन्च कर दिया है। JC STUDIOX एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और H713 क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर से लैस है। जबकि JC STUDIOX PRO एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। ये दोनों ही प्रोजेक्टर 1GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किए गए हैं। आइए JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
JUST CORSECA JC STUDIOX (JST 830) की कीमत ₹6,999 और JC STUDIOX PRO (JST 832) की कीमत ₹10,999 है। ये दोनों ही प्रोजेक्टर्स बिक्री के लिए JUST CORSECA की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
JC STUDIOX (JST 830) में 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 170 ANSI ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 4000:1 FOFO कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। यह 40 इंच से 120 इंच के प्रोजेक्टेड स्क्रीन साइज के साथ 1080p और 4K कंटेंट का सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 16:9 और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट करता है। इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन फीचर दिया गया है जो कि प्रोजेक्टर को किसी एंगल पर रखे जाने पर इमेज के साइज को एडजस्ट कर देता है।
JC STUDIOX PRO (JST 832) में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 350 ANSI ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 6000:1 कंट्रास्ट रेशियो दिया गया है। यह 4K कंटेंट के साथ 40 से 130 इंच तक प्रोजेक्टेड स्क्रीन का सपोर्ट करता है। इस प्रोजेक्टर में ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑटो डिजिटल फोकस दिया गया है जो कि फोकस को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। यह 360-डिग्री तक घूम सकता है, जिससे दीवारों और छतों पर आसानी से प्रोजेक्शन हो सकता है। इस प्रोजेक्टर का वजन कुल 1.2 किलो है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी