CES 2022: ड्राइवर के बिना चलेगा John Deere का यह ट्रैक्टर, स्मार्टफोन से होगा कंट्रोल

John Deere का कहना है कि कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर लंबे समय से काम कर रही थी और यह ट्रैकटर प्रोटोटाइप नहीं है, बल्कि इसका उत्पादन जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • John Deere ने CES 2022 में दिखाई ऑटोनोमस स्टीयरिंग किट
  • बिना ड्राइवर के तय रूट पर अपने आप चलेगा ट्रैक्टर
  • जल्द प्रोडक्शन शुरू होने का किया गया है दावा

John Deere के इस ऑटोनोमस स्टीयरिंग ट्रैक्टर को स्मार्टफोन से भी मॉनिटर किया जा सकता है

ऑटोनोमस ड्राइविंग (Autonomous Driving), यानी बिना ड्राइवर के किसी वाहन को चलाने वाली टेक्नोलॉजी के ऊपर अब ज़ोर-शोर से काम चल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है साल 2022 इसी टेक्नोलॉजी के नाम होगा। टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े इवेंट CES में इस साल कई बड़े वाहन निर्माता कंपनियों व स्टार्टअप्स ने इस टेक्नोलॉजी के कई रूप दिखाए हैं। उन्हीं में से एक John Deere भी है, जो खेती से जुड़े उपकरण व ट्रैकटर के लिए जानी जाती है। कंपनी ने CES 2022 में ऑटोनोमस स्टीयरिंग ट्रैकटर (Autonomous steering tractor) की घोषणा की है। कंपनी ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में इस टेक्नोलॉजी से संबंधित सभी जानकारियां मुहैया कराई है।

John Deere ने अपने YouTube चैनल पर CES 2022 में हुई कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पूरी तरह से स्वायत्त ट्रैक्टर  इसमें लगे GPS-संचालित ऑटो-स्टीयर फीचर के साथ मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करता है। किसान अपने अन्य कामों को पूरा करते हुए इस ट्रैक्टर को दूर से भी मॉनिटर कर सकता है। इसका मतलब है कि किसान ट्रैक्टर के स्टीयरिंग को बिना पकड़े अन्य काम करते हुए ट्रैकटर को चला सकता है, या ट्रैकटर से उतर कर उसे पूरी तरह से खुद से चलने के लिए छोड़ सकता है, या अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर इसे दूर से भी मॉनिटर कर सकता है।
Advertisement

John Deere का कहना है कि कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर लंबे समय से काम कर रही थी और यह ट्रैकटर प्रोटोटाइप नहीं है, बल्कि इसका उत्पादन जल्द शुरू किया जाएगा।

निश्चित तौर पर यह टेक्नोलॉजी किसानों के बेहद काम आ सकती है। यह न केवल किसानों का काम आसान करेगी, बल्कि काफी समय भी बचाएगी। ऑटो-स्टीयर (Auto-steer) सिस्टम में किसान अपने क्षेत्र की सीमा को बीकन (लाइट) से या ट्रैक्टर को एक बार उस सीमा के चारो और चला कर सेट कर सकता है। इसके बाद यह ट्रैकटर खुद से तय सीमा पर काम करना शुरू कर देगा। इसे आगे कंट्रोल या मॉनिटर करने के लिए कंपनी द्वारा विकसित एक खास सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके जरिए किसान अपने स्मार्टफोन से ट्रैकटर के रूट को बदल सकता है या उसे रोक सकता है।
Advertisement

यह ऑटोनोमस स्टीयरिग किट में ट्रैक्टर के चारों ओर के व्यू के लिए छह स्टीरियो कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। इस सेट को मशीन विज़न एल्गोरिदम के साथ जोड़ा गया है, जिसके जरिए यह ट्रैक्टर के सामने आने वाली बाधाओं से उसे बचाने का काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.