Rs 24 में इनकम टैक्स फाइल करो! इस कंपनी ने शुरू की ITR Filing सर्विस

ऐप में मौजूद Tax Planner टूल यूजर की इनकम, HRA, डिडक्शन्स (जैसे 80C, 80D) और अन्य पैरामीटर्स को एनालाइज करके बताता है कि किस टैक्स रिजीम में कम टैक्स देना पड़ेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • JioFinance ऐप में अब टैक्स रिटर्न फाइल करें सिर्फ 24 रुपये में
  • TaxBuddy के साथ डेवलप किया गया है टैक्स प्लानिंग और फाइलिंग मॉड्यूल
  • ITR फाइलिंग के बाद स्टेटस चेक, रिफंड ट्रैक और नोटिस अलर्ट जैसी सुविधाएं

JioFinance ऐप पर एक एक्सपर्ट-असिस्टेड ऑप्शन भी है, जिसकी कीमत 999 रुपये है

टैक्स सीजन में अक्सर लोग आखिरी समय पर ITR फाइल करने के लिए भागदौड़ करते हैं, जिसकी वजह से वे कभी महंगे एजेंट्स के बीच या कभी जटिल फॉर्म्स से झंझट में फस जाते हैं। लेकिन अब Reliance के JioFinance ऐप ने यह झंझट काफी हद तक खत्म करने का दावा किया है। कंपनी ने अपने ऐप में एक नया टैक्स प्लानिंग और ITR फाइलिंग मॉड्यूल लॉन्च किया है, जहां यूजर खुद से रिटर्न फाइल कर सकते हैं सिर्फ वो भी केवल 24 रुपये में। इतना ही नहीं, जो लोग खुद ITR फाइल करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं, उनके लिए 999 रुपये से शुरू होने वाला एक्सपर्ट-असिस्टेड फाइलिंग ऑप्शन भी मौजूद है। 

ITR फाइल करने की इस सर्विस को Jio Financial Services ने TaxBuddy के साथ मिलकर डेवलप किया है, जिसमें टैक्स प्लानिंग, पुराने और नए टैक्स रिजीम की तुलना, डिडक्शन कैलकुलेशन और रिटर्न ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सर्विस को JioFinance ऐप में जोड़ा गया है। नए मॉड्यूल के तहत दो ऑप्शन मिलते हैं, पहला Self-service ऑप्शन, जिसमें ऐप इनकम डिटेल भरने से लेकर सही रिजीम चुनने और फाइनल सबमिशन तक स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस देता है। वहीं, दूसरा एक्सपर्ट-असिस्टेड पैकेज है, जिसमें टैक्स प्रोफेशनल यूजर के डेटा को रिव्यू करते हैं, जिससे गलतियों की संभावना कम हो जाती है।

कंपनी के मुताबिक, ऐप में मौजूद Tax Planner टूल यूजर की इनकम, HRA, डिडक्शन्स (जैसे 80C, 80D) और अन्य पैरामीटर्स को एनालाइज करके बताता है कि किस टैक्स रिजीम में कम टैक्स देना पड़ेगा। इससे यूजर सालभर की फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

ITR फाइलिंग के बाद यूजर को ऐप में ही रिटर्न स्टेटस चेक करने, रिफंड ट्रैक करने और किसी भी टैक्स नोटिस के अलर्ट पाने की सुविधा मिलती है। साथ ही, यह सर्विस उन लोगों के लिए भी मददगार है जो पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं, क्योंकि इंटरफेस सिंपल और गाइडेड बताया गया है।

गौरतलब है कि ज्यादातर पेड ITR फाइलिंग प्लेटफॉर्म्स 500 रुपये से 1,500 रुपये तक चार्ज करते हैं, ऐसे में 24 रुपये का सेल्फ-सर्विस ऑप्शन एक अच्छा ऑफर माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह सर्विस फिलहाल उनके ऐप के टैक्स मॉड्यूल में ही उपलब्ध होगी और यूजर को इसके लिए JioFinance ऐप अपडेट करना होगा।

Advertisement

JioFinance ऐप में ITR फाइल करने की लागत कितनी है?

Self-service ऑप्शन 24 रुपये से शुरू होता है, और एक्सपर्ट द्वारा असिस्ट किए जाने वाला ऑप्शन 999 रुपये में उपलब्ध है।

यह फीचर कब लॉन्च हुआ?

यह मॉड्यूल हाल ही में, टैक्स सीजन के दौरान लॉन्च किया गया है, ताकि आखिरी समय की भागदौड़ से बचा जा सके।

टैक्स प्लानर क्या करता है?

यह टूल आपके इनकम, रेंट अलाउंस, और डिडक्शन्स (जैसे 80C/80D) को एनालाइज कर भविष्य की टैक्स देनदारी को कम करने में मदद करता है।

Advertisement

क्या इसमें टेक्स्ट-आधारित गाइडेंस है?

हां, यह पूरा स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस देता है, जिसमें इनकम डिटेल डालने से लेकर दस्तावेज अपलोड करने, रिजीम चुनने और फाइलिंग तक शामिल हैं।

ITR फाइलिंग के बाद क्या सुविधा मिलती है?

यूजर ऐप में ही अपनी रिटर्न स्टेटस देख सकते हैं, रिफंड ट्रैक कर सकते हैं और टैक्स से जुड़े नोटिफिकेशन पा सकते हैं।

TaxBuddy कौन है?

TaxBuddy एक ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग और सलाह देने वाली सर्विस है, जिसने इस मॉड्यूल को JioFinance के साथ मिलकर तैयार किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ITR, ITR Filing, JioFinance, JioFinance app, TaxBuddy
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.