Jio Payments भी ला सकती है Paytm की तरह मर्चेंट्स के लिए साउंडबॉक्स

जियो पेमेंट्स ने अपने पेमेंट सॉल्यूशंस का दायरा बढ़ाने के लिए साउंडबॉक्स सेगमेंट में उतरने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 22:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके जयपुर और इंदौर जैसे शहरों में ट्रायल किए हैं
  • इस डिवाइस को जियो के रिटेल आउटलेट्स पर लगाया जा रहा है
  • इसके लिए मर्चेंट्स को फीस के अलावा मासिक चार्ज भी देना पड़ सकता है

कंपनी ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है

पेमेंट सर्विसेज कंपनी Jio Payments ने मर्चेंट पेमेंट्स सॉल्यूशन सेगमेंट में उतरने की योजना बनाई है। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio की इस पेमेंट गेटवे और सॉल्यूशन यूनिट ने मर्चेंट्स के लिए साउंडबॉक्स लाने की तैयारी की है। यह Paytm, PhonePe और BharatPe के डिवाइसेज के समान होगा। जियो पेमेंट्स ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जियो पेमेंट्स ने अपने पेमेंट सॉल्यूशंस का दायरा बढ़ाने के लिए साउंडबॉक्स सेगमेंट में उतरने की योजना बनाई है। इसके पास पेमेंट गेटवे, प्वाइंट-ऑफ-सेल डिवाइसेज के साथ ही एक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म और एक बिलिंग प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इसके टियर 2 शहरों और जयपुर, इंदौर और लखनऊ जैसे शहरों में ट्रायल किए हैं। इस डिवाइस को टियर 1 और मेट्रो शहरों में जियो के रिटेल आउटलेट्स पर लगाया जा रहा है। इसमें एक स्पीकर होगा और यह सफल पेमेंट्स के लिए ऑडियो अलर्ट भेजेगा। 
Advertisement

इस साउंडबॉक्स पर मर्चेंट के QR कोड के साथ यह प्वाइंट-ऑफ-सेल यूनिट के तौर पर भी कार्य कर सकेगा। इस वर्ष के अंत तक जियो साउंडबॉक्स को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए मर्चेंट्स को एक फीस के अलावा मासिक सब्सक्रिप्शन चार्ज भी देना पड़ सकता है। पेटीएम साउंडबॉक्स के लिए एक रुपये का प्राइस और 125 रुपये का मासिक चार्ज देना होता है। 

Paytm की बैंकिंग यूनिट को कम्प्लायंस के उल्लंघनों के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कामकाज बंद करने का आदेश दिया था। इससे फिनटेक इंडस्ट्री की आशंकाएं बढ़ गई थी। हाल ही में इस इंडस्ट्री को लेकर RBI की ओर से आश्वासन दिया गया था। RBI के गवर्नर, Shaktikanta Das ने कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर की गई कार्रवाई एक रेगुलेटेड एंटिटी के खिलाफ थी। उन्होंने बताया, "यह कार्रवाई एक रेगुलेटेड एंटिटी के खिलाफ की गई थी। यह किसी फिनटेक कंपनी के खिलाफ नहीं थी। मुझे यह समझ नहीं आता कि यह क्यों माना जा रहा है कि RBI ने एक फिनटेक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में कार्रवाई पेमेंट्स बैंक के खिलाफ थी।" एक बिजनेस न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि PPBL के कस्टमर्स को अपने एकाउंट और वॉलेट को अन्य बैंकों में शिफ्ट करने के लिए 15 मार्च की पर्याप्त समयसीमा मिली है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.