IMC 2024 : सामान खरीदने के लिए नहीं लगना होगा बिल की लाइन पर, Jio ने दिखाया ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’, क्‍या है यह? जानें

Jio Intelligent Shopping cart : इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ को दिखाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने दिखाया ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दिखाया
  • हैदराबाद और मुंबई के कुछ स्‍टोर्स में हो रहा इस्‍तेमाल

जल्‍द इसे देश के बाकी स्‍टोर्स में भी लाया जा सकता है।

Jio Intelligent Shopping cart : जब भी आप किसी बड़े किराना स्‍टोर पर जाते हो, तो क्‍या करते हो? एक ट्रॉली लेते हो, उसमें फटाफट से सामान भरते हो और फ‍िर बिल के लिए लंबी लाइनों में लग जाते हो। सोचिए अगर सामान को कार्ट यानी ट्रॉली में डालने के बाद आपको बिल वाली लाइन पर जाना ही ना पड़े! इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट' को दिखाया है। 

कंपनी का कहना है कि इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट' डायरेक्‍ट स्‍टोर के बिलिंग डेस्क से जुड़ा होता है। ऐसे में कोई कस्‍टमर जब सामान कार्ट में डालेगा, तो कार्ट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे और स्कैनर उस प्रोडक्‍ट को बिलिंग डेस्क पर भेज देंगे। वहां से प्रोडक्‍ट के प्राइस को सीधे बिल में जोड़ दिया जाएगा। 
Advertisement

अगर कोई प्रोडक्‍ट गलती से शॉपिंग कार्ट में चला गया। या कस्‍टमर किसी प्रोडक्‍ट को नहीं खरीदना चाहता, तो उसे कार्ट से निकालने के बाद फौरन उसके प्राइस, बिल से माइनस हो जाएंगे। आखिर में  बिलिंग डेस्क, कस्‍टमर के कार्ट यानी ट्रॉली का क्यूआर कोड स्कैन करेगा और फाइनल बिल तैयार हो जाएगा। 

‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट' का इस्‍तेमाल रिलायंस रिटेल अभी प्रोजेक्‍ट के रूप में कर रही है। इसे हैदराबाद और मुंबई के कुछ सिलेक्‍टेड स्टोर्स में यूज किया जा रहा है। जल्‍द इसे देश के बाकी स्‍टोर्स में भी लाया जा सकता है। 
Advertisement
 

इलेक्‍ट्रॉनिक तराजू को भी AI से जोड़ने की तैयारी 

जियो के मुताबिक उसने छोटे दुकानदारों के इलेक्ट्रानिक तराजू को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की तैयारी की है। उदाहरण के लिए, इलेक्ट्रानिक तराजू पर मूंग दाल रखने पर तराजू ना सिर्फ उसका वजन बताएगा बल्कि प्राइस भी बता देगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.